Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: इस टीम के खिलाड़ियों ने किया ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा

स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल 2019 का आगाज हो चुका है और इस सीजन में सभी टीमों ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। कुछ टीमों ने शानदार प्रदर्शन करके अंक तालिका में अच्छा स्थान प्राप्त कर लिया है। इसके साथ इस सीजन में सबसे अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी करके के लिए कुछ खिलाड़ियों ने पर्पल कैप और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। लेकिन अभी तो इसकी शुरूआत है आने वाले मैचों में यह कैप एक से दूसरे के पास आती जाती रहेगी। इस सीजन में कुछ टीमों ने शानदार शुरूआत करके बता दिया की इस बार वह इस खिताब को जीतकर ही दम लेगी। इस सीजनकी अंत तालिका में तो पहला स्थान कोलकाता नाईट राइडर्स के पास है।

प्वॉइंट टेबल: आईपीएल 2019

1 कोलकाता नाईट राइडर्स 4 (+0.834)

2 चेन्नई सुपर किंग्स 4 (+0.495)

3 दिल्ली कैपिटल्स 2 (+0.782)

4 किंग्स इलेवन पंजाब 2 (-0.350)

5 सनराइजर्स हैदराबाद -0 (-0.255)

6 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर -0 (-0.519)

7 राजस्थान रॉयल्स - 0 (-0.700)

8 मुंबई इंडियंस - 0 (-1.850)

इसके साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा करने में केकेआर के नितीश राणा ने इस सीजन में अपने 100 रन पूरे करने के साथ इस कैप पर कब्जा कर लिया है।


खिलाड़ी टीम रन
नितीश राणा केकेआर 131
ऋषभ पंत डीसी 103
रॉबिन उथप्पा केकेआर 102
क्रिस गेल KXIP 99
आंद्रे रसेल केकेआर 97

इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम इमरान ताहिर का आता है। अब तक खेले गए मैचों में ताहिर ने 4 विकेट अपने नाम किए है।

खिलाड़ी टीम मैच विकेट
इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स 2 4
ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 2 4
आंद्रे रसेल केकेआर 2 4
रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स 2 3
हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स 2 3



Herald