Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: गौतम गंभीर के बाद इस खिलाड़ी ने भी उठाया विराट कोहली की कप्तानी पर सवालियां निशान

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की प्रतिद्वंता सभी को पता है। भारत के 2014-15 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान यह खूब देखने को मिला था। अब जॉनसन क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन अब भी वह विराट कोहली पर निशाना साधने में पिछले नहीं रह रहे हैं।

विराट नहीं जीत पाए हैं आईपीएल

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं। विराट को पहली बार 2012 में टीम की कमान मिली थी लेकिन 7 सीजन खेलने के बाद भी वह टीम को जीत नहीं दिला पाए हैं।

इस दौरान उनकी टीम सिर्फ एक सीजन में ही फाइनल तक का सफर तय कर पाई। उसके अलावा टीम सिर्फ 2015 में ही प्ले ऑफ में पहुंची थी। इसी वजह से उनकी कप्तानी पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इसमें मिचेल जॉनसन का नाम भी जुड़ गया है।

मिचेल जॉनसन ने साधा निशाना

मिचेल जॉनसन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर जॉनसन ने लोगों के सवालों का जवाब दिया। इसमें उनसे सवाल पूछा गया कि “क्या आरसीबी इस साल आईपीएल जीत सकती है?”

इसके जवाब में मिचेल जॉनसन ने लिखा “अगर वह अपने कप्तान को हटा देते हैं तो ये भले ही जीत सकते हैं।”

गौतम गंभीर ने भी उठाया था सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़ा किया गया है। इस आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी विराट की कप्तानी पर सवाल खड़े किये थे।

गौतम गंभीर ने कहा था कि विराट को आरसीबी की फ्रेंचाइजी को शुक्रिया कहना चाहिए कि लगातार हार के बाद भी उन्हें कप्तानी मिली हुई है। इसके बाद विराट कोहली ने भी बिना किसी का नाम लिए इसका जवाब दिया था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: गौतम गंभीर के बाद इस खिलाड़ी ने भी उठाया विराट कोहली की कप्तानी पर सवालियां निशान appeared first on Sportzwiki.