इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 23 मार्च को होने वाली है. इस बार आईपीएल में एक बार फिर रोमांच होगा. गेंद और बल्ले का वही मुकाबला होगा. जो हम पिछले कुछ सालों से देखते आए हैं. विश्व कप से पहले भारतीय खिलाड़ी इस लीग में ही खेलते हुए दिखाई देंगे. इसके बाद टीम सीधे विश्व कप खेलने इंग्लैंड जाएगी.
आईपीएल शुरू होने से पहले आपको तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. जो गेंदबाजी के साथ सलामी बल्लेबाजी भी करेंगे.
1. वाशिंगटन सुंदर

तमिलनाडु के इस युवा सनसनी ने अंडर 19 विश्व कप 2016 के दौरान सबकी नजर आएं. जहां उन्होंने गेंद के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. इस खिलाड़ी ने अपने बहुत छोटे क्रिकेट करियर में बहुत कुछ हासिल किया है. चाहे वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को आईपीएल 2017 के फाइनल में ले जाना हो हो या निदाहस ट्रॉफी में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतना हो.
सुंदर बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं. उन्हें अभी तक किसी भी बड़े स्तर पर बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है लेकिन उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सलामी बलेल्बाजी की है. इसके साथ ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी इस खिलाड़ी ने तमिलनाडु के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में खेले हैं. आईपीएल में ये खिलाड़ी बंगलौर के लिए खेलेगा. विराट इस खिलाड़ी को सलामी बल्लेबाज के रूप में भेज सकते हैं.
2. राशीद खान

अफगानिस्तान का ये गेंदबाज जब से आईपीएल में अपना डेब्यू किया है. अपनी शानदार गेंदबाजी से पूरे आईपीएल में कमाल करते आए हैं. ये खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी करने लगा है. आईपीएल में हैदराबाद के लिए खेलने वाला ये खिलाड़ी बिग बैश लीग में बड़े-बड़े शॉट लगाता हुआ दिखा.
यहाँ तक अफगानिस्तान के लिए खेलते हुए भी इसं खिलाड़ी ने कई मैच में शानदार बल्लेबाजी की है. आईपीएल में शिखर धवन हैदरबाद की जगह अब दिल्ली के लिए खेलेंगे. इस आईपीएल कहीं ये भी सलामी बल्लेबाज के रूप में दिख सकते हैं.
3. डेविड विली

इंग्लैंड टीम का ये तेज गेंदबाज गेंदबाजी के साथ-साथ लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए भी मशहूर है. वो आईपीएल के अलावा और जितने भी टी-20 लीग खेलते हैं. वहां एक सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं.वो शुरू में बल्लेबाजी के तेज रन बनाने के लिए मशहूर हैं. आईपीएल में ये खिलाड़ी चेन्नई के लिए इस बार आईपीएल खेलेगा.
धोनी बदलाव करने के लिए जाने जाते हैं. कहीं इस आईपीएल वो इस खिलाड़ी से सलामी बल्लेबाजी करवाते ना दिखें.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019: ये तीन गेंदबाज कर सकते हैं अपनी टीम के लिए बतौर बल्लेबाज पारी की शुरुआत appeared first on Sportzwiki.