चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 की शानदार शुरुआत की है। टीम ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। इस जीत के बावजूद टीम के विदेशी तेज गेंदबाज की कमी थी। हालाँकि, धीमी पिच पर खेलने की वजह से इसका कोई खास असर नहीं हुआ था। पहले तीनों मैचों में टीम सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ी के साथ मैच में उतरी थी।
दो गेंदबाज बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के दो प्रमुख विदेश तेज गेंदबाज इस सीजन से बाहर हो गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी इन्गीदी चोट की वजह से पूरे सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने पिछले सीजन शानदार गेंदबाजी की थी।
उनके अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली भी पूरे सीजन से बाहर हो गये हैं। पारिवारिक वजहों से पहले वह देरी से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
कीवी तेज गेंदबाज शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स ने लुंगी इन्गीदी की जगह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कुग्गेलेइजन को अपने साथ जोड़ा है। कुग्गेलेइजन भारत के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा भी थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा
“लुंगी के लिए, हम थोड़े अधिक चयनात्मक रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से कीमत के आधार पर प्रतिस्थापन खिलाड़ी का एक अलग स्तर है। हम स्कॉट कुगलेइजन के साथ गए हैं, जो न्यूजीलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जो तेज गेंदबाजी करते हैं और अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।”
राजस्थान से मैच

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सीजन के अपने तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। यह मैच चेन्नई के घरेलू मैदान पर खेला जायेगा। राजस्थान अभी तक खेले अपने दोनों मैच हार चुकी है।
दूसरी तरफ चेन्नई ने अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है। एक तरफ राजस्थान अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगा वहीं चेन्नई तीसरी जीत की तरफ देखेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने लुंगी एंगीडी की जगह स्कॉट कुग्गेलेइजन को अपने साथ जोड़ा appeared first on Sportzwiki.