इंडियन प्रीमियर लीग के शुरु होने में सप्ताह भर से कम ही समय बचा हुआ है. धूम-धड़ाके से मशहूर इस लीग में गेंद और बल्ले से रिकार्ड बनते और टूटते हुए नजर आते हैं. 23 मार्च से शुरु होने वाले इस आईपीएल के लिए टीमों ने तैयारी शुरु कर दी है. सभी टीम अपने आप को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं.
23 मार्च को होने वाले पहले मेैच का आगाज चेन्नई और आरसीबी के मैच से होगा. आईपीएल के मैच में चेन्नई के तेज गेंदबाज प्रभाव छोड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं. आज हम आपकों उन 5 गेंदबाजों को नाम बताने जा रहे हैं, जो आईपीएल में धमाल मचा सकते हैं.

चेन्नई की टीम में इस बार भारतीय़ गेंदबाज में मोहित शर्मा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव के रुप में कई आलराउंडर टीम में उपस्थित हैं
दीपक चाहर-

दीपक चाहर ने अपना आईपीएल डेब्यू दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ किया था, चाहर ने अभी तक 17 मैचों में गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 11 विकेट हासिल किए.
इनका सर्वश्रेंष्ठ स्कोर 15 रन देकर 3 विकेट रहा है. इस बार वह चेन्नई की टाम की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण में जरुरी भूमिका निभाते हुुए नजर आ सकते हैं.
मोहित शर्मा-

मोहित शर्मा ने आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ पदार्पण किया था. वह चेन्नई टीम के खिलाड़ी थे. इस बार फिर वह चेन्नई की टीम से ही खेलते हुए नजर आएंगे.
चेन्नई की टीम ने उन्हें 5 करोड़ की रकम खर्च कर खरीदा है. शर्मा ने अभी तक 84 आईपीएल मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने बेहद शानदार प्रर्दशन करते हुए 90 विकेट हासिल किए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 14 रन पर चार विकेट रहा है.
शार्दुल ठाकुर-

शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल डेब्यू दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ किया था, ठाकुर ने आईपीएल में 26 मैच खेले है. इस दौरान उन्होंने 28 विकेट हासिल किए है.
केदार जाधव-

केदार जाधव ने जो कि चेन्नई की टीम के हिस्सा है. वह इंडिया टीम में आलराउंडर की भूमिका निभात हुए नजर आते हैं. बहरहाल जाधव ने अभी तक आईपीएल में गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन इस बार धोनी, जाधव का प्रयोग करते हुए नजर आ सकते हैं.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.
The post चेन्नई सुपर किंग्स के ये चार गेंदबाज आईपीएल 2019 में विरोधो टीम के बल्लेबाजों के लिए बन सकते हैं खतरा appeared first on Sportzwiki.