Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: चोटिल केन विलियमसन की जगह डेविड वॉनर नहीं यह खिलाड़ी हो सकता है सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान

आईपीएल के 12वें संस्करण की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इससे पहले सभी टीमों ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी थी लेकिन 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पर अभी भी सवाल बना हुआ था। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर थे, लेकिन उनके बैन होने के बाद केन विलियमसन को टीम की कमान मिली थी। इस सीजन में भी विलियमसन ही टीम के कप्तान रहेंगे।

विलियमसन हैं चोटिल

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इसी महीने शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गये थे। आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए वह जल्द ही भारत भी पहुँचने वाले हैं। वह न्यूजीलैंड क्रिकेट के कार्यक्रम की वजह से विलम्ब से पहुंचेंगे।

इसके बावजूद अभी तक उनके फिटनेस पर सवाल बना हुआ है। टीम को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 24 मार्च को पहला मैच खेलना है और इसमें कप्तान के खेलने पर सवाल बना हुआ है।

ये हो सकते हैं कप्तान

 

केन विलियमसन अगर फिट नहीं होते हैं, इसके बावजूद डेविड वॉर्नर टीम के कप्तान नहीं होंगे। ऐसे में टीम की कप्तानी भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के हाथों में हो सकती है।

आईपीएल ट्रॉफी के साथ सभी कप्तानों का फोटोशूट हुआ है। इसमें केन विलियमसन की जगह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार पहुंचे। क्योंकि वह टीम के उपकप्तान हैं। टीम को विजेता बनने वाले वॉर्नर अब टीम के उपकप्तान भी नहीं हैं।

पहली बार करेंगे कप्तानी

आईपीएल 2016 की विजेता और गत उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में अपने अभियान की शुरुआत कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में करेगी। यह मुकाबले 25 मार्च को रात 8 बजे से खेला जायेगा।

इस मैच में अगर भुवनेश्वर कुमार कप्तानी करते हैं तो आईपीएल में यह पहला मौका होगा, जब वह टीम की कमान संभालेंगे। हालाँकि, पिछले आईपीएल के ऑरेंज कैप विजेता केन विलियमसन भी जल्द ही फिटनेस हासिल कर प्ले इलेवन में शामिल होना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: चोटिल केन विलियमसन की जगह डेविड वॉनर नहीं यह खिलाड़ी हो सकता है सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान appeared first on Sportzwiki.