चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल इतिहास में 5 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं। 12वें सीजन के पहले मैच में 15 रन बनाते उन्होंने इस आंकडें को छू लिया। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर उन्होंने 21 गेंद में 19 रनों की पारी खेली। रैना काफी समय से भारतीय टीम से बाहर भी चल रहे हैं।
बल्लेबाजी क्रम से फायदा

सुरेश रैना आईपीएल में शुरुआत से ही नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आते हैं। इसी नंबर पर वह काफी सफल हुए हैं। उनका मानना है कि नंबर तीन उनके बल्लेबाजी के तरीके को फिट बैठता है। आईपीएल के ऑफिसियल वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा
“मैं शुरू से नंबर 3 पर खेल रहा हूं और यह आपको काफी ओवर खेलने की अनुमति देता है। मेरी बल्लेबाजी शैली काफी अटैकिंग है। उस जगह पर बल्लेबाजी करने से मुझे बहुत आजादी मिलती है और यह मुझे परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने की भी अनुमति देता है।”
5 हजार रन पर दी प्रतिक्रिया

सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल माना जाता है। पहले सीजन से अभी तक उन्होंने हर सीजन में 350 से ज्यादा रन बनाये हैं। अपने 5 हजार रनों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा
“यह हमेशा आसान नहीं होता है और आपको वर्तमान में रहना होता है। मैं वास्तव में खुश हूं कि मैं 5000 आईपीएल रन बनाकर गया और हमें इस सीजन के पहले मैच में अच्छी जीत मिली।”
बल्ले से रहे हैं फ्लॉप

सुरेश रैना काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने अंबाती रायडू के यो- यो टेस्ट में फेल होने के बाद टीम में जगह मिली थी लेकिन उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला।
घरेलू मैचों में उत्तर प्रदेश और इंडिया ए के लिए उनका बल्ला खामोश रहा है। सुरेश रैना भले ही विश्व कप की टीम का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन वह इस सीजन में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: सुरेश रैना ने बताया वजह क्यों आईपीएल में करते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बेहतर बल्लेबाजी appeared first on Sportzwiki.