Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज लुंगी एंगीडी पुरे आईपीएल से बाहर, हैरान करने वाली है वजह

इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण 23 मार्च से खेला जायेगा। टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर आ रही है। टीम को पिछले साल विजेता बनने में अहम भूमिका निभाने वाला खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

तेज गेंदबाज हुआ बाहर

चेन्नई के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ़्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एंगीडी पुरे आईपीएल से बाहर हो गये हैं। उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लुंगी को पिछले सीजन ही चेन्नई में नीलामी में खरीदा था।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में उनके साइड स्ट्रेन में परेशानी हुई थी। इसी की वजह से उन्हें चार हफ्ते का आराम बोला गया था। उसके बाद वह रिहैब पर काम करेंगे।

पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन

तेज गेंदबाज लुंगी एंगीडी ने पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। टूर्नामेंट में उन्हें 7 मैच खेलने को मिले और उन्होंने इस मैचों में वह 11 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में सफल रहे।

इस दौरान लुंगी ने सिर्फ 6 की इकॉनमी से रन खर्च किये। इस दौरान उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट था। इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन उनकी काफी कमी महसूस होने वाली है।

जल्द विकल्प की तलाश करनी पड़ेगी

चेन्नई के पास अभी डेविड वेली, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा, दीपक चाहर और केएम आसिफ जैसे तेज गेंदबाज हैं लेकिन किसी की भी गति लुंगी एंगीडी जैसी नहीं है। इसी वजह से एक को एक बेहतरीन रिप्लेसमेंट की तलाश होगी।

चेन्नई को अपना पहला मैच 23 मार्च को ही खेलना है, ऐसे में इस मैच से अपने कई तेज गेंदबाज को टीम से जोड़ना लगभग नामुमकिन ही है। ऐसे में यह चेन्नई के फैन्स के लिए बुरी खबर है वहीं आरसीबी के कैम्प में जरुर ख़ुशी होगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज लुंगी एंगीडी पुरे आईपीएल से बाहर, हैरान करने वाली है वजह appeared first on Sportzwiki.