Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय मांजरेकर ने चुनी विश्वकप 2019 के लिए भारतीय टीम, कई बड़े नामो को बाहर कर चुने नये नाम

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में क्रिकेट विश्लेषक, संजय मांजरेकर ने सोमवार को टीम इंडिया के लिए अपने 15-सदस्यीय आईसीसी विश्व कप टीम का चयन किया. इस सूची को अगर देखा जाए तो पूरी आस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई टीम जैसी ही है, लेकिन एकमात्र अपवाद रायडू हैं, जिनको मांजरेकर ने नजरअंदाज कर दिया.

मांजरेकर ने इस टीम में विकेटकीपर के रुप में पहली सोच के रुप में धोनी को टीम में रखा, लेकिन दूसरे विकेटकीपर के रुप में ऋषभ पंत का चयन किया. मांजरेकर ने टीम में वैसे तो कोई परिवर्तन करने के बारे में नहीं सोचा, लेकिन उन्होंने दूसरे विकेटकीपर के रुप में पंत को चुना.

मांजरेकर ने इस बारे में कहा कि

“विश्वकप इंग्लैंड में है, वहां पर सीधी गेंद आने वाली नहीं है. इसको लेकर चिंता है कि इस परिस्थिति में रायडू अच्छा कर पाएंगे या नहीं. वहीं अगर उनके पिछले आंकड़ो को देखा जाए तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र पारी 90 रनो की खेली. जबकि उसके बाद फ्लाप ही साबित हुए. इसलिए पंत को उनके स्थान पर चुना.”

 इसके अलावा उन्होंने तीनों ऑलराउंडरों विजय शंकर, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या को अपने विश्व कप टीम में शामिल किया और उसी गेंदबाजी आक्रमण को बरकरार रखा जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.

संजय मांजरेकर की टीम इंडिया के लिए 15 सदस्यीय विश्व कप टीम:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, विजय शंकर, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद , केएल राहुल, ऋषभ पंत.

 

विराट कोहली को माना विश्वकप के लिए सबसे महत्वपूर्ण

मांजरेकर ने कोहली की बल्लेबाजी की प्रशंसा की और उन्हें विश्व कप में भारत के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रुप में रखा. विश्व कप की शुरुआत मई के अंत में होने वाली है, आईपीएल के तुरंत बाद विश्वकप का आगाज होना है, जिसको लेकर टीमों ने चयन प्रक्रिया शुरु कर दी है.

विराट कोहली के बारे में बात करते हुए मांजरेकर ने कहा, कि

 “कोहली भारत के लिए एक वारंटी कार्ड की तरह हैं। जब आप उन्हें 50 ओवर के क्रिकेट में देखते हैं, तो क्या आप उन्हें एक रक्षात्मक या हमलावर बल्लेबाज की श्रेणी में रख सकते हैं? नहीं. वह सिर्फ एक चैंपियन बल्लेबाज हैं, जो अपनी टीमों के लिए मैच जीतता है। जब टीम को एक ओवर में पांच रन चाहिए होते हैं, तो वह पांच ही रन बनाने की कोशिश करता है नाकि वह 10 रन बनाने के बारे में सोचता है.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.

The post संजय मांजरेकर ने चुनी विश्वकप 2019 के लिए भारतीय टीम, कई बड़े नामो को बाहर कर चुने नये नाम appeared first on Sportzwiki.