Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: पहले राउंड में इन खिलाड़ियों ने किया ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा

स्पोटर्स डेस्क।आईपीएल 2019 का आगाज हो चुका है और इस सीजन में सभी टीमों ने एक एक मैच खेल लिया है। पहले राउंड के बाद कुछ टीमों ने शानदार प्रदर्शन करके अंक तालिका में अच्छा स्थान प्राप्त कर लिया है। इसके साथ इस सीजन में सबसे अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी करके के लिए कुछ खिलाड़ियों ने पर्पल कैप और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। लेकिन अभी तो इसकी शुरूआत है आने वाले मैचों में यह कैप एक से दूसरे के पास आती जाती रहेगी। इस सीजन में कुछ टीमों ने शानदार शुरूआत करके बता दिया की इस बार वह इस खिताब को जीतकर ही दम लेगी। अगर इस सीजन के पहले राउडं की अंत तालिका में तो पहला स्थान इस बार दिल्ली कैपिटल्स के पास है। इस अंक तालिका में सबसे नीचे मुंबई इंडियंस का नाम है।


प्वॉइंट टेबल: आईपीएल 2019

1 दिल्ली कैपिटल्स - 2 (+1.850)

2 किंग्स इलेवन पंजाब - 2 (+0.700)

3 चेन्नई सुपर किंग्स - 2 (+0.519)

4 कोलकाता नाईट राइडर्स -2 (+0.255)

5 सनराइजर्स हैदराबाद -0 (-0.255)

6 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर -0 (-0.519)

7 राजस्थान रॉयल्स - 0 (-0.700)

8 मुंबई इंडियंस - 0 (-1.850)

इसके साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा करने में इस बार डेविड वार्नर सबसे आगे है।

1 डेविड वार्नर - 85 रन

2 क्रिस गेल - 79 रन

3 ऋषभ पंत - 78 रन

4 जोस बटलर- 69 रन

5 नितीश राणा- 68 रन

इस सीजन में सबसे ज्यादा अगर किसी बात होती है तो वह गेंदबाजों की होती है और इस बार पर्पल कैप के पहले हकदार इमरान ताहिर बने हैं।

1 इमरान ताहिर - 3 विकेट

2 हरभजन सिंह - 3 विकेट

3 मिचेल मैक्लेनेघन -3 विकेट

4 रविन्द्र जडेजा - 2 विकेट

5 कगिसो रबाडा - 2 विकेट



Herald