Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: राजस्थान रॉयल्स की नई पिंक जर्सी लॉन्च, पहले से काफी अलग और खूबसूरत है ये जर्सी, देखें तस्वीरें

आईपीएल के शुरू होने में अब करीब 24 घंटे का समय बचा हुआ है। सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। इसी बीच आईपीएल की पहले विजेता राजस्थान रॉयल्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है।

मैन इन पिंक

आईपीएल के पिछले सीजन तक ब्लू जर्सी पहनने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन में पिंक जर्सी पहन कर मैदान में उतरेगी। टीम की तरफ से पहले ही इसकी घोषणा कर दी गयी थी।

आज टीम की मैच जर्सी लॉन्च कर दी गयी। इस दौरान टीम के कई बड़े खिलाड़ी मौजूद थे। इनमें स्टीवन स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और संजू सैमसन का नाम शामिल था।

25 मार्च को अभियान की शुरुआत

शेन वॉर्न की कप्तानी में 2008 में ट्रॉफी अपने नाम कर सभी को चौंकाने वाली यह टीम 25 मार्च को अपने इस सीजन की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब से है।

पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। बैन के बाद स्टीवन स्मिथ की भी टीम में वापसी हुई है लेकिन मैनेजमेंट ने अभी भी रहाणे पर भरोसा जताया है।

दो साल का लगा था बैन

आईपीएल में राजस्थान का सफर फ़िल्मी कहानी की तरह रहा है। पहले सीजन में जीत दर्ज करने के बाद टीम का प्रदर्शन लगातार नीचे गया। आईपीएल 2013 में मैच फिक्सिंग की वजह से टीम के तीन खिलाडियों पर आजीवन बैन लगा दिया गया था।

उसके बाद 2016 और 2017 में बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी पर ही आईपीएल में हिस्सा लेने से रोक लगा दी। पिछले साल वापसी करते हुए टीम ने प्ले ऑफ में जगह बनाई थी।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: राजस्थान रॉयल्स की नई पिंक जर्सी लॉन्च, पहले से काफी अलग और खूबसूरत है ये जर्सी, देखें तस्वीरें appeared first on Sportzwiki.