राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2008 का ख़िताब जीता था. हालाँकि, इसके बाद से राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है, लेकिन आईपीएल 2019 में वह एक बार फिर चैंपियन बनना चाहेगी. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में राजस्थान रॉयल्स टीम के उन पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो राजस्थान को आईपीएल 2019 का चैंपियन बना सकते हैं.
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स पिछले आईपीएल में तो कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन वह आईपीएल 2017 के ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ रह चुके हैं. उन्हें वर्तमान समय में दुनिया का सबसे अच्छा ऑलराउंडर माना जाता है.
वह राजस्थान रॉयल्स के सबसे महंगे खिलाड़ी भी है. वह अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से टीम को जीतना की क्षमता रखते हैं. वह निश्चित रूप से राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2019 में काफी अहम रहेंगे.
जोस बटलर

जोस बटलर वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज है. वह पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए काफी सफल रहे थे. इस बार भी टीम को उनसे काफी अपेक्षा होगी.
वह इस बार भी राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग कर सकते हैं. जोस बटलर के इर्द-गिर्द ही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी रहेगी.
ईश सोढी

ईश सोढी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2018 में अच्छी गेंदबाजी की थी. वह एक चतुर लेग स्पिनर हैं. इंटरनेशन प्लयेर होने के नाते उनकी भूमिका भी टीम में काफी महत्वपूर्ण है.
वह एक टी-20 स्पेशलिस्ट स्पिनर भी है, इसलिए वह अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2019 का चैंपियन बना सकते हैं.
अजिंक्य रहाणे

कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी हद तक निर्भर रहने वाली है. वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है. रहाणे का आईपीएल करियर शानदार रहा है.
उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पूर्व में बहुत से रन बनाये हुए है. वह इस आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी से राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बना सकते हैं.
एश्टन टर्नर

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज एश्टन टर्नर अपनी प्रतिभा मोहाली वनडे में सभी को दिखा चुके हैं. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ जीत दिलाई थी.
वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. साथ ही वह कुछ ओवर गेंदबाजी करने की भी क्षमता रखते हैं. वह इस सीजन राजस्थान रॉयल्स को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल का ख़िताब दिला सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्तिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post यह पांच इन्फॉर्म अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आईपीएल 2019 में बना सकते हैं राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन appeared first on Sportzwiki.