आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने सामने थे। अब दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच मुकाबला होगा। कोलकाता की टीम को पिछले सीजन दूसरे क्वालीफायर में हैदराबाद के हाथों हार मिली थी।
कहाँ होगा मुकाबला?

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जायेगा। यह मैदान केकेआर के लिए उनका किला माना जाता है।
इसके बावजूद हैदराबाद ने उन्हें पिछले सीजन में इस मैदान पर हराया था। एसआरएच की गेंदबाजी उनकी ताकत है और इस मैच में भी हैदराबाद अपनी गेंदबाजी के बूते केकेआर को रोकना चाहेगी।
कैसा रहेगा मौसम का हाल?

कोलकाता में 22 मार्च को काफी बारिश हुई थी। इसी वजह से उस दिन दोनों टीमें अभ्यास भी नहीं कर पायी थी। हालाँकि, मैच के दिन ऐसी कोई आशंका नहीं है। मैच भारतीय समय अनुसार शाम 4 बजे शुरू होगा।
इस दौरान वहां का तापमान 31 डिग्री रहने की आशंका है। दिन ढलने के साथ ही तापमान और घटता जायेगा। मैच में बारिश की आशंका नहीं के बराबर है और इसी वजह से दर्शकों को पूरा मैच देखने का मौका मिलेगा।
टॉस जीतकर क्या करें?

टी-20 मैच में आज के समय सभी टीमें लक्ष्य का पीछा करने को देखती है। इस मैच में भी दोनों टीमें यही करना चाहेगी। कोलकाता में हुई भारी बारिश की वजह से वहां पिच में तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद हो सकती है।
अमूमन वहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार होती है। कोलकाता की टीम के पास कुलदीप यादव, सुनील नरेन और पियूष चावला जैसे स्पिनर हैं वहीं हैदराबाद के पास भी राशिद खान जैसा गेंदबाज है। इसके अलावा उनके पास शाकिब अल हसन और शाहबाज नदीम जैसा गेंदबाज है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल? appeared first on Sportzwiki.