Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड नहीं बल्कि इन दो टीमों के बीच फाइनल देखना चाहते हैं ब्रायन लारा

आईसीसी विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब ढाई ने से भी कम का समय बचा हुआ है। सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इंग्लैंड और वेल्स में खेली जाने वाली इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 मई को होगी और फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जायेगा। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने विश्व कप को लेकर बात की है।

मौसम पर काफी निर्भर

इंग्लैंड में मौसम पर काफी कुछ निर्भर करता है। जून- जुलाई में वहां बारिश होती है और मैच पर इसका काफी असर पड़ सकता है। दुबई में एक कार्यक्रम में बात करते हुए दिग्गज ब्रायन लारा ने कहा

“विश्व कप मौसम पर बहुत निर्भर रहने वाला है। अंग्रेजी मौसम, आप कभी नहीं जानते कि यह कैसा होने जा रहा है। इंग्लैंड में इंग्लैंड एक कठिन विपक्ष है, लेकिन वे एक टीम भी हैं जो जानते हैं कि महत्वपूर्ण मैच कैसे हारें।”

पाकिस्तान की तारीफ की

इंग्लैंड में खेले गये पिछले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। अब विश्व कप भी इंग्लैंड में ही होने जा रहा है। ब्रायन लारा ने पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए कहा

“मुझे आश्चर्य नहीं हुआ जब पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। मुझे लगा कि भले ही वे एक टीम हैं जो निरंतर नहीं है। उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी टूर्नामेंट को जीत सकते हैं। वेस्टइंडीज भी ऐसे ही हैं। उनमें भी निरंतरता की कमी है, लेकिन अपने दिन वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं।”

ब्रायन लारा चाहते हैं इनमें हो फाइनल

ब्रायन लारा ने इस मौके पर भारतीय टीम की भी तारीफ की। वह मानते हैं कि भारतीय टीम विश्व कप में फेवरेट की तरह शुरुआत करेगी। वहीं वह चैंपियंस ट्रॉफी की तरह भारत और पाकिस्तान में फाइनल देखना चाहते हैं। लारा ने कहा

“भारतीय टीम दुनिया भर में खेलने में सक्षम है। भारत विश्व कप में फेवरेट के रूप में शुरूआत करेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी कुछ साल पहले, पाकिस्तान बनाम भारत फाइनल हुआ था। फिर से देखने के लिए यह एक अद्भुत फाइनल होगा।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड नहीं बल्कि इन दो टीमों के बीच फाइनल देखना चाहते हैं ब्रायन लारा appeared first on Sportzwiki.