Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019- मुंबई इंडियंस को एक और झटका, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने चोट के कारण पुरे आईपीएल से बाहर

आईपीएल की शुरुआत से पहले ही खिलाड़ियों के लिए मुश्किलों बढ़ती जा रही है, मुंबई इंडियंस टीम को एक और झटका लगा है, एडम मिल्ने चोट के कारण टीम से बाहर हो गए है. इसके पहले लसिथ मलिंगा ने शुरुआत के 12 मैचों में आईपीएल मैचों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. इसके बाद तेज गेंदबाजी को देखते हुए मुंबई इंडियंस टीम को बड़ा झटका लगा है. एडम के पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहने की संभावना है.

मुंबई ने नहीं की अब तक अधिकारिक पुष्टि

 मुंबई इंडियंस ने मिल्ने पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन ईएसपीएन क्रिकइन्फो द्वारा जानकारी के मुताबकि युवा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को एडम के स्थान पर खिलाया जा सकता है. यह तीन बार के चैंपियन के लिए एक बड़ा झटका है.

मलिंगा श्रीलंका की टीम में जगह बनाना चाहते है इसके लिए वह श्रीलंका की एकदिवीय टीम के साथ खेल को जारी रखना चाह रहे है. 

मलिंगा ने भी किया शुरुआती मैच खेलने से इंकार

 श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों से कहा था कि उन्हें 2019 विश्व कप खेलने के लिए घरेलू सुपर प्रांतीय वन-डे टूर्नामेंट (4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक) में खेलना होगा. मुंबई में अब केवल तीन विदेशी पेसर हैं- न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लेनघन और ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी जेसन बेहरेनडॉर्फ और बेन कटिंग.

मुंबई का पहला मुकाबला दिल्ली से

मुंबई की टीम अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. 23 मार्च से शुरु होने वाले इस आईपीएल में पहला मैच विराट के राॅयल चैलेजर्स बैंगलोर के सामने धोनी के सुपर किंग्स होंगे. ये मैच चेन्नई के चेपाॅक स्टेडियम में खेला जाएगा.

23 मार्च से शुरु होने वाला आईपीएल 19 मई तक चलेगा. विश्वकप को देखते हुए इस बार खिलाड़ियों की आईपीएल टीम के साथ ज्यादा वक्त रहने की संभावना को वैसे भी नहीं तलाशा जा रहा है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल 2019- मुंबई इंडियंस को एक और झटका, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने चोट के कारण पुरे आईपीएल से बाहर appeared first on Sportzwiki.