इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इस टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में प्ले ऑफ में भी नहीं पहुँच पाई थी। मुंबई ने भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या जैसे खिलाड़ी दिए हैं। आज हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस सीजन में अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।
3. राहुल चहर

राजस्थान के युवा लेग स्पिन गेंदबाज को पिछले साल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। राहुल को मयंक मार्कंडे की वजह से पूरे सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उसके बाद उन्होंने घरेलू मैच और इंडिया ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में नीचे आकर वह बड़े शॉट भी खेल सकते हैं। इसी वजह से मुंबई इंडियंस उन्हें खेलने का मौका दे सकती है और वह अपने प्रदर्शन ने छाप जरुर छोड़ना चाहेंगे।
2. अनुकूल रॉय

अंडर-19 विश्व कप 2018 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले झारखंड के स्पिन गेंदबाज को भी मुंबई ने पिछले साल एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया। रॉय ने घरेलू मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
अभी तक उन्होंने 13 लिस्ट ए मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 19 विकेट लेने के साथ ही 118 की स्ट्राइक रेट से रन भी बनाये हैं। अगर प्लेयिंग इलेवन में उन्हें मौका मिलता है तो वह अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।
1. अनमोलप्रीत सिंह

पंजाब के सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह ने मुंबई इंडियंस ने इसी साल 80 लाख रूपये में अपने साथ जोड़ा है। अनमोल ने घरेलू मैचों में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। पंजाब और इंडिया ए के लिए उन्होंने लगातार रन बनाये हैं।
प्रथम श्रेणी मैचों में उनका औसत करीब 60 तो वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में 52 का है। लिस्ट ए में वह 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। अनमोलप्रीत आईपीएल में अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस के ये युवा खिलाड़ी टूर्नामेंट में छोड़ सकते हैं अपनी छाप appeared first on Sportzwiki.