Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: विश्वकप की वजह से मुंबई इंडियंस के इतने मैचों से बाहर रहेंगे चोटिल जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कल खेले गये आईपीएल 2019 के तीसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गये थे। बुमराह भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं और आईपीएल के बाद विश्व कप भी होने वाला है। ऐसे में उनकी चोट ने भारतीय क्रिकेट फैन्स समेत अन्य खिलाड़ियों को भी चिंता में डाल दिया है।

कैसे लगी चोट?

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दिल्ली की पारी के अंतिम गेंद पर चोटिल हो गये। ऋषभ पन्त को शॉट को रोकने के लिए वह गेंद डालने के बाद बायीं तरफ भागे थे।

इसी दौरान उनके बाएं कंधे में परेशानी हुई और वह मैदान पर ही लेट गये। सभी खिलाड़ी और टीम फिजियो उनके पास पहुंचे, लेकिन बुमराह काफी दर्द में दिख रहे थे। हालाँकि, मैच के बाद वह ठीक दिख रहे थे।

नहीं गये बैंगलोर

मुंबई इंडियंस को इस सीजन का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है। इस मैच के लिए मुंबई की टीम बैंगलोर पहुँच चुकी है, लेकिन जसप्रीत बुमराह टीम के साथ वहां नहीं पहुंचे हैं। इस बारे में मुंबई इंडियंस की तरफ से बयान में कहा गया

“जसप्रीत बुमराह टीम के फिजियो नितिन पटेल के साथ मुम्बई में हैं। उसकी रिकवरी पटरी पर है और सौभाग्य से तनाव का कोई संकेत नहीं है।”

कई मैचों से हो सकते हैं बाहर

जसप्रीत बुमराह बैंगलोर नहीं पहुंचे हैं और इसका मतलब साफ़ है कि वह इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं न्यू इंडियन एक्सप्रेस की माने तो वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच से भी बाहर रह सकते हैं।

मुंबई इंडियंस से ज्यादा भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह का फिट रहना जरूरी है। टीम को आईपीएल के बाद विश्व कप में खेलना है। इसी वजह से भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फर्हार्ट भी मुंबई के फिजियो नितिन पटेल से बुमराह की फिटनेस पर लगातार जानकारी ले रहे हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: विश्वकप की वजह से मुंबई इंडियंस के इतने मैचों से बाहर रहेंगे चोटिल जसप्रीत बुमराह appeared first on Sportzwiki.