इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। दो बार की विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। टूर्नामेंट के शुरू होने से 10 दिन पहले केकेआर ने अपनी टीम में नये तेज गेंदबाज को जोड़ा है।
केरल के गेंदबाज को जोड़ा

कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपनी टीम में केरल के तेज गेंदबाज संदीप वारियर को जोड़ा है। संदीप इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन उन्हें वहां एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
अब वह कोलकाता की टीम में जुड़ गये हैं। केकेआर के पास पहले से लॉकी फर्ग्यूसन, हैरी गुरनी, आंद्रे रसेल, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा और कमलेश नागरकोटी जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज मौजूद हैं।
इस घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन
![]()
संदीप वारियर ने इस रणजी ट्रॉफी सीजन में केरल के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 मैच में 44 विकेट लिए थे। उसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आंध्रा के खिलाफ हैट्रिक भी लिया था।
इस मैच के अंतिम ओवर में आंध्रा के तीन विकेट बचे थे और जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। उन्होंने पहली गेंद पर एक रन देकर अगली तीन गेंद पर तीन विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इसी प्रदर्शन को देखते हुए केकेआर ने संदीप वारियर को अपने साथ जोड़ा है।
केकेआर का इंतजार लम्बा

कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले चार सीजन के इंतजार के बाद 2012 में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। इसके बाद टीम ने 2014 में एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हालाँकि, इसके बाद उन्हें अभी तक ट्रॉफी का इंतजार है।
टीम पिछले कई सीजन से प्ले ऑफ में पहुँच रही है लेकिन फाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हो रही है। इस सीजन में टीम ने कई नये खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था और टूर्नामेंट जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: कोलकाता नाईट राइडर्स ने केरल के तेज गेंदबाज संदीप वारियर को अपने साथ जोड़ा appeared first on Sportzwiki.