Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 में विराट कोहली का साथ देने के लिए अनुष्का ने लिया ये बड़ा फैसला

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है साथ ही अभी टीमों द्वारा इसको लेकर शानदार तैयारी कि जा रही ही हैं। भारतीय टीम भी 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए काफी मेहनत करती नजर आ रही है साथ ही हाला ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज भी कई खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी आईसीसी वनडे विश्व कप के जमकर तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि उनकी कप्तानी में खेला जाने वाला इस बार का विश्व कप उनके लिए कई मायने रखा हैं।

ऐसे में उनका साथ देने के लिए उनकी पति अनुष्का ने भी अहम फैसला किया हैं। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आईसीसी वनडे विश्व कप में अनुष्का अपने पति विराट कोहली का साथ देना चाहती है इसलिए उन्होंने ने टूर्नामेंट के दौरान कोहली के साथ रहने का फैसला किया है। उन्होंने कुछ बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की तारीखों को भी आगे के लिए टाल दिया है। अनुष्का शर्मा इस दौरान किसी भी फिल्म के लिए काम नहीं करेंगी। साथ ही माना जा रहा है कि वह वीआईपी गैलरी के स्थान पर आम दर्शकों के साथ मैच देखती नजर आएगी।हालांकि अभी तक उन्होंने इसको लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

साथ ही बताया जा रहा है कि इस दौरान अनुष्का शर्मा अपना सारा खर्च खुद उठाएंगी। इससे पहले भी स्टेडियम में अनुष्का शर्मा द्वारा विराट कोहली को चीयर करते हुए देखा गया है। लेकिन वह भी जानती है विराट के लिए विश्व कप काफी ज्यादा अहम है। आपको बता दे कि विराट कोहली ने साल 2017 में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी।

ये भी देखें

UWW ने सभी राष्ट्रीय संघों से भारत के साथ संबंध खत्म करने को कहा, जानिए वजह

IND vs AUS : कोहली के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 251 रनों का लक्ष्य

विराट कोहली ने जड़ा करियर का 40 वां शतक, सचिन के रिकॉर्ड से महज नौ कदम दूर



Herald