Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 में भारतीय टीम में जगह मिलने के सवाल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया ये जवाब

भारतीय टीम में नंबर चार को लेकर चल रही समस्या का अभी तक निदान नहीं हो सका है. ऐसे में एक नाम है जो कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के जेहन में हो सकता है. इस श्रेणी में अजिंक्य रहाणे का नाम आता है, अगर वह इस बार आईपीएल में अच्छा प्रर्दशन करते हैं, तो उनको विश्वकप की टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है.

अजिंक्य रहाणे ने अपना आखिरी वनडे मैच पिछले साल फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में रहाणे ने कहा

”वर्ल्डकप में जगह के लिए दृष्टिकोण अलग नहीं है, क्योंकि अंत में आप क्रिकेट ही खेल रहे हैं फिर चाहे वह आईपीएल हो या कोई और टूर्नामेंट. आपको रन बनाने ही पड़ते हैं और टीम के लिए अच्छा करना होता है.”

आगे रहाणे ने कहा, कि

”अभी राजस्थान राॅयल्स के बारे में सोचने की जरुरत है, अगर मैं आईपीएल में अच्छा प्रर्दशन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में कामयाब हो पाता हूं, तो मुझे जरुर विश्वकप टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन अभी मैं आईपीएल के ऊपर पूरा फोकस कर रहा हूं.”

पिछले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स को उस समय बड़ा झटका लगा था जब स्टीव स्मिथ को एक साल के लिए बैन कर दिया गया था. इसके बारे में जब कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए बीता सील कुछ अच्छा नहीं रहा.

”खासकर तब जब हम दो साल बाद वापसी कर रहे थे. राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करना एक अच्छा अनुभव रहा. मैं मैनेजमेंट स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया, जिससे मैं इस साल दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं.’

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्वकप 2019 में भारतीय टीम में जगह मिलने के सवाल पर अजिंक्य रहाणे ने दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.