Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: जसप्रीत बुमराह की चोट पर आई अपडेट, कब करेंगे मैदान पर वापसी?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कल खेले गये आईपीएल 2019 के तीसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गये थे। बुमराह भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं और आईपीएल के बाद विश्व कप भी होने वाला है। ऐसे में उनकी चोट ने भारतीय क्रिकेट फैन्स समेत अन्य खिलाड़ियों को भी चिंता में डाल दिया है।

कैसे लगी चोट?

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दिल्ली की पारी के अंतिम गेंद पर चोटिल हो गये। ऋषभ पन्त को शॉट को रोकने के लिए वह गेंद डालने के बाद बायीं तरफ भागे थे।

इसी दौरान उनले बाएं कंधे में परेशानी हुई और वह मैदान पर ही लेट गये। सभी खिलाड़ी और टीम फिजियो उनके पास पहुंचे लेकिन बुमराह काफी दर्द में दिख रहे थे। इसके बाद खबर आई कि उनकी चोट ज्यादा नहीं है।

खेलने पर आई अपडेट

भारतीय फैन्स और खासकर मुंबई इंडियंस के फैन्स जानना चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह किस मैच से वापसी करेंगे। टाइम्स नाउ की माने तो जसप्रीत बुमराह तेजी से रिकवरी कर रहे हैं।

मुंबई को अगला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है। उस मैच के लिए जसप्रीत बुमराह उपलब्ध रहेंगे। वह 26 मार्च को मुंबई की टीम के साथ जुड़ जायेंगे। वह आरसीबी के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

मुंबई इंडियंस का ट्रेंड जारी

तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस पिछले 6 सीजन से टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं जीत पाई थी। इस सीजन में भी यह ट्रेंड जारी रहा। मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 37 रनों की करारी हार मिली थी।

इस मैच में ऋषभ पन्त ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने जसप्रीत बुमराह की भी जमकर धुनाई की। रॉयल चैलेंजर्स की टीम भी पहले मैच में हार चुकी है। अब दोनों टीमों अपने दूसरे मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोलना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: जसप्रीत बुमराह की चोट पर आई अपडेट, कब करेंगे मैदान पर वापसी? appeared first on Sportzwiki.