Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा, इस खिलाड़ी के दम पर जीतेंगे आईपीएल 2019

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे कमजोर टीमों में से एक रही है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम कभी भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. 23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है. इस आईपीएल को दिल्ली की टीम अपने कब्जे में करना चाहेगी. इसी बीच टीम के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा है, कि शिखर धवन के टीम में आने से टीम को काफी मजबूती मिलेगी.

धवन के टीम में शामिल होने से, मिलेगी मजबूती 

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने एक विशेष बातचीत में हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए गए अपने एक बयान में कहा,

धवन हमारी टीम में शामिल हुआ है, वह एक शानदार ओपनर है और उसके पास काफी अनुभव भी है, वह काफी सालों से भारतीय टीम के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसलिए निश्चित ही उसके टीम में शामिल होने से टीम को मजबूती मिलेगी.

मुझे उम्मीद है, कि वह हमारी टीम को मैच जीतायेगा. हमें एक अच्छा सलामी बल्लेबाज मिला है. वह टीम के बल्लेबाजी क्रम में वेराइटी भी लेकर आएगा और ओपनिंग में दाएं हाथ-बाएं हाथ का संयोजन देगा.”

हमारी टीम संतुलित दिख रही 

अपनी टीम को लेकर आगे अमित मिश्रा ने अपने बयान में कहा,

“हम नए सीज़न के लिए बहुत उत्साहित हैं. टीम नई है, नाम नया है और चारों ओर काफी सकारात्मक चीजें है. बहुत सारे नए चेहरे हैं और टीम बहुत संतुलित दिख रही है. इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हमारा हर कोई खिलाड़ी बहुत उत्साहित है.

मैं नहीं चाहता कि हम एक टीम के तौर पर बहुत ज्यादा दूर की सोचे, मुझे लगता है, कि हमें एक समय में एक मैच को लेना चाहिए.”

टीम की आवश्यकता के अनुसार खेलने की कोशिश करूंगा

अमित मिश्रा ने आगे टीम में अपनी भूमिका को लेकर कहा,

 “मैं टीम की आवश्यकता के अनुसार खेलने की कोशिश करूंगा. जो योजना मेरे लिए कोच और टीम प्रबंधन बनायेंगे. उसी पर अमल करने की कोशिश करूँगा. 

मैं बहुत अच्छे आत्मविश्वास में हूं और दिमागी रूप से भी सकारात्मक चीजें सोच रहा हूँ. जब भी मुझे प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा.

मुझे जो भी भूमिका मिलेगी, मैं उसे निभाने में खुश रहूंगा. मैं अभी 3-4 साल से इस टीम के लिए खेल रहा हूं और अनिवार्य रूप से मेरा काम विकेट लेने वाले खिलाड़ी का है. अगर मुझे लाइन-अप में शामिल किया जाता है. तो मेरा काम सफलताओं को प्रदान करना है और अपनी टीम को मैच जीताने में मदद करना होगा.”

अय्यर सीनियर खिलाड़ियों की बात सुनता है

श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर उन्होंने कहा,

“वह एक बहुत ही सकारात्मक कप्तान है और दूसरों की बातों को सुनता है और अपनी सोच का पालन करने के लिए दस्ते के सदस्यों को मजबूर नहीं करता है.

मेरी राय में, यह एक कप्तान होने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है. वह कोई भी फैसला लेने से पहले सीनियर खिलाड़ियों से बात करते हैं और यह एक टीम के लिए काफी अच्छा होता है.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा, इस खिलाड़ी के दम पर जीतेंगे आईपीएल 2019 appeared first on Sportzwiki.