Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर बीसीसीआई अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला बयान

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। इसी साल विश्व कप भी है और इसी वजह से खिलाड़ियों को फिटनेस का भी ध्यान रखना है। बीसीसीआई पहले से ही वर्क लोड मैनेजमेंट की बात कर रही है, लेकिन अब इससे हाथ खींचती नजर आ रही है।

बीसीसीआई अधिकारी ने दिया बयान

बीसीसीआई खिलाड़ियों या फ्रेंचाइजी से बात करेगी या नहीं इसपर कुछ साफ़ नहीं हो रहा है। इस बारे में बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा

“एक खिलाड़ी को पांच-सात करोड़ रुपये मिलते हैं। वे आपके मुख्य खिलाड़ी होते हैं और अपना वर्कलोड जानते हैं। क्या यह उनका कर्तव्य नहीं है कि वे खुद इसकी जिम्मेदारी लें और फैसला करें कि क्लब पहले आता है या देश। अगर ज्यादा काम (वर्कलोड) की बात सही है और अगर काम ज्यादा है तो क्या उन्हें देश को प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए?”

समय आने पर होगी बात

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किये गये सीओए के प्रमुख विनोद राय ने भी इसपर बयान दिया है। उन्होंने इसपर कुछ साफ़ नहीं किया और कहा कि समय आने पर इसके बारे में बात की जाएगी। उन्होंने कहा

“बीसीसीआई (एक टीम के तौर पर) इस मुद्दे को देख रहा है और फ्रेंचाइजी से सही समय पर टीम के शेड्यूल को लेकर बात होगी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम है, जो इस पूरे मामले में निगाह रखे हुए है।”

धोनी नहीं मानते वर्क लोड

Image result for ms dhoni

जहाँ एक तरफ बीसीसीआई खिलाड़ियों की वर्क लोड की बात कर रही है वहीं आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलने को वर्क लोड नहीं मानते।

उन्होंने कहा था

“चार ओवर गेंदबाजी करने से आप थकेंगे नहीं. चार ओवर आप को अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद करेंगे। आप यॉर्कर डालेंगे, वैरिएशन का इस्तेमाल करेंगे और दबाव में खेलेंगे। मुझे लगता है कि गेंदबाज पूरा आईपीएल खेल सकते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का ख्याल रखने की जरूरत है कि वे क्या खाते हैं, कब सोते हैं और कब उठते हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर बीसीसीआई अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला बयान appeared first on Sportzwiki.