आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिने जाने वाली मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के पहले मैच में ही दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी हार मिली। इस मैच में टीम की गेंदबाजी काफी खराब रही और गेंदबाजों ने 20 ओवर में 213 रन दे दिए। अब मुंबई को टूर्नामेंट का दूसरा मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है।
मुंबई के लिए अच्छी खबर

टूर्नामेंट के दूसरे मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर आ रही है। टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा दूसरे और तीसरे मैच के लिए टीम से जुड़ सकते हैं। टीम तीसरा मैच 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलेगी।
उसके बाद अब श्रीलंका की घरेलू लिस्ट ए सीरीज में खेलने के लिए वापस चले जायेंगे। उसके बाद वह फिर से 10 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। अपनी घरेलू लिस्ट में वह गॉल टीम के कप्तान भी हैं।
मुख्य चयनकर्ता ने दिया बयान

श्रीलंका बोर्ड की तरफ से बोला गया था कि विश्व कप में चुने जाने के लिए खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज खेलनी जरूरी है। लसिथ मलिंगा को लेकर श्रीलंका टीम के मुख्य चयनकर्ता ने बयान दिया है। उन्होंने कहा
“वैसे भी वह हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक रहे हैं, इसलिए टीम में उनकी जगह के बारे में कोई सवाल नहीं है। आईपीएल में जाने पर हमें कोई समस्या नहीं है – बोर्ड ने उन्हें पहले ही अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया था, इसलिए वह जाने के लिए स्वतंत्र हैं।”
मुंबई के लिए अच्छी खबर

श्रीलंका के तेज गेंदबाज आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने मंबई इंडियंस को कई यादगार जीत भी दिलाई है। पिछले सीजन में उन्हें नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था।
इस सीजन एक बार फिर मुंबई ने उन्हें नीलामी में अपने साथ जोड़ा है। दूसरे मैच में उनकी वापसी होती है तो मुंबई की गेंदबाजी काफी मजबूत हो जाएगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस के लिए अगले मैच में उपलब्ध हो सकते हैं लसिथ मलिंगा appeared first on Sportzwiki.