Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 : फ्रेंचाइजी एक से ज्यादा स्थान पर खेल सकती हैं अपने होम मैच 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरूआती दो हफ़्तों के कार्यक्रम का ऐलान, तो पहले ही हो गया था. अब इस सप्ताह के आखिरी में बचे हुए आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा भी की जा सकती हैं. हालाँकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए यह बात एक चुनौती हो रही है, कि सभी टीम अपने घर में सात मैच खेले.

फ्रेंचाइजी एक से ज्यादा स्थान पर खेल सकती हैं अपने होम मैच

IPL-2013: Chennai face Bangalore in first match on March 23

चुनाव व सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए, एक आईपीएल टीम अपने होम मैच एक से ज्यादा स्थान पर खेल सकती हैं. जिसका मतलब यह है, उसे होम मैच किसी दूसरे स्थान पर भी खेलने पड़ सकते हैं. इस बात के संकेत खुद बीसीसीआई की तरफ से मिल रहे है.

बता दें, कि सात-चरण में देश में लोकसभा चुनाव होने है. पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कई मतदान की तारीखें आईपीएल के कार्यक्रम से टकरा रही हैं, और इससे बोर्ड को सभी मैच एक टीम के उसके घर पर कराना एक मुश्किल काम बन गया है.

संभावित विकल्पों पर काम कर रहे

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,

“हम सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहे हैं. शेड्यूल को अंतिम रूप देने से पहले हमें थोड़ा समय लगेगा.

“बहुत कुछ राज्य प्रशासन पर भी निर्भर करता है. अगर स्थानीय पुलिस हमें सुरक्षा का आश्वासन देती है, तो चीजें सुचारू रूप से चल सकती हैं, लेकिन अगर हमें स्थानीय पुलिस से सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिलता है, तो मैचों को कही और भी शिफ्ट किया जा सकता है. अभी भी बहुत सारे विचार-विमर्श की आवश्यकता हो सकती है.”

राजकोट, इंदौर, विशाखापत्तनम, लखनऊ और धर्मशाला को रखा है बैक-अप वेन्यू के रूप में

बोर्ड ने पहले ही राजकोट, इंदौर, विशाखापत्तनम, लखनऊ और धर्मशाला को बैक-अप वेन्यू के रूप में रखा है. ऐसी भी चर्चाएँ हैं कि राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में तीन मैच खेल सकती है.

बोर्ड के अधिकारी, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, दिल्ली जैसे राज्यों की स्थानीय पुलिस से बात करने वाले हैं और उनसे बात करने के बाद ही वैकल्पिक स्थानों को लेकर कुछ फैसला करने वाले हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल 2019 : फ्रेंचाइजी एक से ज्यादा स्थान पर खेल सकती हैं अपने होम मैच  appeared first on Sportzwiki.