आईपीएल 2019 का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने इस मैच में कीरोन पोलार्ड और बेन कटिंग दोनों को प्लेयिंग इलेवन में मौका दिया वहीं जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज रासिख सलाम ने अपना आईपीएल डेब्यू किया।
युवा तेज गेंदबाज हैं

रासिख सलाम जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज हैं। उनकी उम्र अभी सिर्फ 17 साल और 353 दिन है। आईपीएल की नीलामी में पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें नीलामी में खरीदा था।
रासिख सलाम के करियर में जम्मू और कश्मीर टीम के कप्तान इरफ़ान पठान के काफी योगदान रहा है। श्रीनगर के शेर-ई-कश्मीर स्टेडियम में हुए टैलेंट हंट कैम्प में इरफ़ान पठान ने उन्हें नॉमिनेट किया था।
आईये आपको रासिख सलाम के बारे में अनसुनी बातें:
1. 17 साल और 353 दिन की उम्र में, रासिख मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
2. रासिख सलाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के एक छोटे से गाँव अश्मुजी का निवासी है।
3. 17 साल के इस गेंदबाज ने अभी तक कोई भी उम्र श्रेणी की क्रिकेट नहीं खेली है। इसके बाद भी उन्हें जम्मू और कश्मीर टीम के लिए खेलने का मौका मिला गया।

4. रासिख को मुंबई इंडियंस ने नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 करोड़ रूपये में खरीदा था।
5. रासिख को 2018 में अंडर -19 कूचबिहार टूर्नामेंट के दौरान मुंबई इंडियंस स्काउट टीम द्वारा देखा गया था।
6. रासिख के काबिलियत को सबसे पहले इरफ़ान पठान ने पहचाना। श्रीनगर के शेर-ई-कश्मीर स्टेडियम में हुए टैलेंट हंट कैम्प में इरफ़ान पठान ने उन्हें नॉमिनेट किया था।
7. रासिख सलाम आईपीएल में खेलने वाले जम्मू कश्मीर के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले ऑलराउंडर परवेज रसूल आईपीएल में खेल चुके हैं। इस सीजन में सलाम के अलावा जम्मू- कश्मीर का कोई खिलाड़ी नहीं खेल रहा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले रासिख सलाम के बारे में आपको नहीं पता होंगी ये बातें appeared first on Sportzwiki.