Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वार्न ने कहा, स्मिथ और वार्नर के साथ ऑस्ट्रेलिया जीत सकता है 2019 विश्व कप

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को एक साल तक के लिए सस्पेंड किया हुआ है. इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने युवा खिलाड़ी कैमरन बैनक्रोफ्ट को भी 9 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था. बता दें, कि यह तीनों ही खिलाड़ी साल 2018 के केपटाउन टेस्ट मैच में बॉल टेम्परिंग के दोषी पाये गये थे. हालाँकि, 29 मार्च 2019 को डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ का बैन खत्म हो रहा है.

स्मिथ और वार्नर होंगे तरोताजा 

फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए शेन वार्न ने अपने एक बयान में कहा,

 “कभी-कभी जब आप लम्बे समय तक टीम से बाहर रहते है, तो आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं. स्मिथ और वार्नर 12 महीने से बाहर है, इसका एक मतलब यह है, कि वह पूरी तरह से तरोताजा है. 

वह दोनों अपने दिमाग से भी तरोताजा होंगे और दोनों को रनों की भूख होगी. इस दौरान उन्हें महसूस हुआ होगा, कि क्रिकेट उनके लिए कितना महत्वपूर्ण है. वह दोनों ही खुद को साबित करने के लिए बेकरार होंगे.”

स्मिथ-वार्नर के साथ ऑस्ट्रेलिया जीत सकता है विश्व कप 

फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए शेन वार्न ने आगे अपने बयान में कहा,

“स्मिथ और वार्नर की वापसी से निश्चित रूप में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत होगी. भले ही ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान वनडे फॉर्म खराब हो, लेकिन स्मिथ और वार्नर की वापसी के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप जीत सकती है. 

वे दोनों ही रनों के लिए भूखे होंगे. वे पहले कुछ मैचों में थोड़े नर्वस जरुर दिखेंगे, लेकिन यह उनके लिए अच्छा होगा, जैसे-जैसे वो टीम के साथ आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और टीम को जीत हासिल करने में मदद करेगा. मैं उम्मीद करता हूँ, कि दोनों अपनी वापसी के बाद टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

पाकिस्तान के खिलाफ कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी 

Smith, Warner return to Pakistan series

ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच रिकी पोंटिंग ने भी हाल में ही इसी तरह का बयान दिया था. फिलहाल डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ आईपीएल 2019 में खेलने वाले हैं. वह पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post शेन वार्न ने कहा, स्मिथ और वार्नर के साथ ऑस्ट्रेलिया जीत सकता है 2019 विश्व कप appeared first on Sportzwiki.