Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप-2019 के टिकटों की बिक्री फिर शुरू

लंदन
विश्व कप के टिकटों की दूसरे दौर की बिक्री शुरू हो गई है। सभी टीमों तथा सभी स्थानों पर होने वाले वर्ल्ड कप के मैचों के टिकट उपलब्ध होंगे। टिकट आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर गुरुवार को सुबह 10 बजे से ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध करा दिए गए।

आयोजकों ने बताया, ‘टूर्नमेंट के टिकट को लेकर इतना उत्साह है कि 8 लाख टिकटों के लिए 6 उपमहाद्वीपों के 148 देशों से 30 लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। मेडागास्कर और मेक्सिको से भी टिकट खरीदे गए हैं।’