Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: शेन वॉर्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, डेब्यू नहीं किए खिलाड़ी को जगह

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 की शुरुआत 30 मई से हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने शुरू कर दिया है। इसके साथ ही क्रिकेट एक्सपर्ट ने भी विश्व कप के लिए टीम को चुनना शुरू कर दिया है। पूर्व दिग्गज स्पिनर और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य शेन वॉर्न ने 5 बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है।

स्टार खिलाड़ियों को जगह

शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप प्लेइंग इलेवन में स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर को जगह दी है। दोनों खिलाड़ियों पर अभी बैन लगा हुआ है। इसके साथ ही दोनों का ऑपरेशन भी हुआ है।

इनका बैन इसी महीने के अंतिम सप्ताह में समाप्त हो रहा है। इसके बाद दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही दोनों आईपीएल में भी खेलते नजर आएंगे।

इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

इसके साथ ही शेन वॉर्न ने टीम की कमान स्टीवन स्मिथ को नहीं दी है। स्मिथ की जगह उन्होंने आरोन फिंच को कमान दी है। फिंच अभी भी टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

स्टीवन स्मिथ के लौटने के बाद उम्मीद की जा रही है कि उन्हें टीम की कप्तानी मिल सकती है। इसके बावजूद दिग्गज लीग स्पिनर शेन वॉर्न चाहते हैं कि विश्व कप के लिए टीम की कमान फिंच के पास हो।

युवा चेहरे को जगह

इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम में डार्शी शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस को भी जगह दी है। उनकी प्लेइंग इलेवन में एकमात्र स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा होंगे।

तेज गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के साथ उन्होंने रिले मेरेडिथ को जगह दी है। इस गेंदबाज ने बिग बैश में अपनी गति से सभी को प्रभावित किया था।

इस प्रकार है टीम:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: शेन वॉर्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, डेब्यू नहीं किए खिलाड़ी को जगह appeared first on Sportzwiki.