Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: युसूफ पठान ने छोड़ा ऐसा कैच जो कोई बच्चा भी पकड़ लेता, देखें वीडियो

आईपीएल 2019 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने सामने थी। केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में हैदराबाद के कप्तानी भुवनेश्वर कुमार के हाथ में थी। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की।

कोलकाता में मिला बड़ा लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी की वहीं अन्य बल्लेबाजों ने भी उनका पूरा साथ निभाया। इसी वजह से टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 181 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

डेविड वॉर्नर ने 85 रनों की पारी खेली वहीं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आये विजय शानदार ने भी 41 रन बनाये। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

युसूफ पठान ने आसान मौका छोड़ा

कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन जल्दी ही पवेलियन लौट गये। उसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज नितीश राणा और नंबर तीन पर आये रोबिन उथप्पा ने पारी को संभाला।

इसी बीच राशिद खान के स्पेल के पहले ओवर में युसूफ पठान ने रोबिन उथप्पा का आसान कैच गिरा दिया। राशिद की गेंद को सामने की तरह छक्का जड़ना चाह लेकिन गेंद मिड ऑफ पर खड़े युसूफ पठान के हाथों में गयी लेकिन वह इसे नहीं लपक पाए।

बल्ले से भी फ्लॉप

युसूफ पठान ने फील्डिंग में कैच छोड़ने के साथ ही बल्ले से भी फ्लॉप रहे। डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये युसूफ चार गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

रोबिन उथप्पा कोलकाता की टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इसके बावजूद युसूफ पठान ने उनका आसान कैच टपका दिया है। केकेआर के सामने बड़ा लक्ष्य है लेकिन उथप्पा खेल सकते थे लेकिन सिद्धार्थ कौल ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

देखें वीडियो:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: युसूफ पठान ने छोड़ा ऐसा कैच जो कोई बच्चा भी पकड़ लेता, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.