इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए दावेदार टीमों के बारे में काफी बातें हो चुकी हैं। जिसमें भारतीय टीम के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को भी फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन कुछ टीम हैं जो अंडरडॉग साबित हो सकती हैं।
भारत और इंग्लैंड को विश्व कप की दावेदार मानने वालों की लिस्ट है लंबी
भारत और इंग्लैंड की टीमें पिछले लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इनके उन्हीं प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें विश्व कप के लिए प्रबल दावेदार के रूप में माना जा रहा है। तो साथ ही ऑस्ट्रेलिया के हालिया प्रदर्शन ने उन्हें फेवरेट बनाया है।

लेकिन इन तीन टीमों के अलावा बाकी बची टीमों के विश्व कप जीतने की भविष्यवाणी बहुत कम सुनी जा रही है। ऐसे में खराब दौर से गुजर रही दो बार विश्व कप खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज की टीम को कोई फेवरेट माने तो ताज्जुब तो होगा ही।
माइकल वॉन की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की आईपीएल प्रदर्शन पर
लेकिन इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान माइकल वॉन भारत और इंग्लैंड के साथ ही सभी टीमों के लिए वेस्टइंडीज की टीम को सबसे बड़ा खतरा बता रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम को माइकल वॉन ने इसलिए खतरा बताया है, क्योंकि उनके खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन दिनों भारत में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में कैरेबियाई खिलाड़ियों का कमाल दिख रहा है। केकेआर के लिए खेल रहे आन्द्रे रसेल हो या किंग्स इलेवन पंजाब के लिए क्रिस गेल दोनों ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को रसेल ने केकेआर को खराब स्थिति से उबारते हुए 27 गेंदों में 62 रन की पारी खेल सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विश्व कप में वेस्टइंडीज बनने जा रही है एक वास्तविक खतरा- माइकल वॉन
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के इसी प्रदर्शन को देखते हुए माइकल वॉन ने वेस्टइंडीज को इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।
The West Indians have the most power in World Cricket … They are going to be a real threat at the World Cup … #DreRuss #IPL2019
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 30, 2019
माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि
“वेस्टइंडीज के पास विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा ताकत है… वो विश्व कप में एक वास्तविक खतरा बनने जा रही हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post विश्वकप 2019: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा विश्वकप में इस टीम से सावधान रहे भारत और इंग्लैंड appeared first on Sportzwiki.