इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो गई है, इसके शुरुआती मैच में धोनी के रणबांकुरों ने विराट सेना को लगातार सातवीं बार हरा दिया. चेन्नई के होमग्राउंड में हुए इस मैच में धोनी की टीम ने चैम्पियन की तरह खेला. इमरान ताहिर ने इस मैच में 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.

संगकारा ने बताया कि धोनी और कोहली की कप्तानी में क्या अंतर है..
धोनी की अगुवाई में सीएसके का आरसीबी के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड है, क्योंकि दोनों के बीच खेले गए कुल 21 मैचों में से 14 मैच जीते हैं. सुपर किंग्स के लिए घर में आंकड़े बेहतर हो जाता हैं, क्योंकि वे केवल एक बार आरसीबी के खिलाफ हारे हैं.जबकि आरसीबी चेपॉक में अपने रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश कर रही है.

कुमार संगकारा ने इंडिया टुडे को एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी शैली के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि
“वे दो अलग-अलग व्यक्तित्व हैं, लिहाजा देखा जाए तो उनकी शैली में भी परिवर्तन होगा. धोनी को जहां अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करना पसंद हैं, खिलाड़ी के ऊपर भरोसा करना ही धोनी की टीम को मजबूती प्रदान करता है, तो वहीं दूसरी ओर कोहली अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए आगे बढ़ते हैं.”
हालाँकि दोनों पक्षों के लिए यह एक दिलचस्प मैचअप है। धोनी के बारे में संगकारा ने कहा,
“दोनों शानदार खिलाड़ी हैं. शानदार व्यक्तित्व, महान कप्तान धोनी अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं कि वह जिस काम के लिए टीम में चुने जाते हैं, वह किसी भी स्थिति में दवाब महसूस नहीं करते है.”
क्या कप्तान कोहली का भावनात्मक पक्ष उल्टा साबित होता है?

संगकरा ने इस पर जवाब दिया कि
“ऐसा लगता है कि उन्होंने भारत के लिए काम किया है. उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीती है. वे घर पर मजबूत रहे हैं, हालांकि कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की व्यक्तिगत प्रतिभा के कारण हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से हार गए. लेकिन कुल मिलाकर पिछले दो वर्षों से भारतीय टीम के लिए कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अच्छा किया है. कहा जा सकता है कि कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रयास किया है, इसी प्रयास को आईपीएल में दिखाने की आवश्यकता है.”
कुमार संगकारा ने आगे कहा, कि
“यह एक पूरी तरह से अलग गेंद का खेल है, क्योंकि यह दुनिया भर के खिलाड़ियों के साथ मिलजुल कर खेला जाता है, इसलिए इस खेल में वाकई में हमें यह देखना होता है कि हमको किस खिलाड़ी को कहां पर सेट करना है.”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019- कुमार संगकारा ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से इन्हें माना बेहतर कप्तान appeared first on Sportzwiki.