Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान सरकार ने किया आईपीएल 2019 को बैन, इस वजह से पाक को ही होगा नुकसान

23 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग शुरू हो रहा है, लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने पाकिस्तान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के मैचों को प्रसारित नहीं करने का आदेश जारी किया है.

प्रसारण मंत्री फवाद अहमद ने की पुष्टि 

इस बात की जानकरी खुद पाकिस्तान के सुचना और प्रसारण मंत्री फवाद अहमद ने दी है. उन्होंने अपने एक बयान में कहा,

“पीएसएल के दौरान जिस तरह भारत की कंपनियों और भारत सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट के साथ व्यवहार किया था. उसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, इसलिए हमने भी आईपीएल को बैन करने का निर्णय लिया है.”

भारत ने भी पाकिस्तान सुपर लीग को किया था बैन 

PSL gets new production partner

बता दें, कि भारत सरकार ने भी हाल में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग में बैन लगा दिया था, इसलिए अब पाकिस्तान सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल 2019 नहीं दिखाने का फैसला किया है. कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है.

बता दें, कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 40 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हो गये हैं. इस घटना से पूरे देश में मातम सा छा गया था. इस आतंकवादी हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था.

पुलवामा हमले के चलते ही आईएमजी रिलायंस और डी स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान सुपर लीग को बैन करने का फैसला किया था. बाद में पाकिस्तान को दूसरा प्रसारणकर्ता खोजना पड़ा था.

आईपीएल को प्रतिबंध करने से पाकिस्तान को होगा नुकसान 

IPL-12: BCCI completes the program

हालाँकि, आईपीएल को प्रतिबंध करने से पाकिस्तान को काफी नुकसान भी होगा. वह आईपीएल के प्रसारण से होने वाली मोटी कमाई को खो देगा.

बता दें, कि भारत के बाद सबसे ज्यादा आईपीएल को पाकिस्तान में ही देखा जाता था. हालाँकि, पाकिस्तानी प्रशंसक इस बार आईपीएल का मजा नहीं ले पाएंगे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पाकिस्तान सरकार ने किया आईपीएल 2019 को बैन, इस वजह से पाक को ही होगा नुकसान appeared first on Sportzwiki.