Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: टूर्नामेंट के अपने पहले मैच से पहले किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बुरी खबर, टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी शुरुआती मैचों से बाहर

भारतीय की घरेलू टी-20 लीग आईपीएल की शुरुआत कल से हो रही है। चेन्नई में टूर्नामेंट का पहला मैच घरेलू चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। अभी दुनिया में कई जगह इंटरनेशनल क्रिकेट खेली जा रही है और इसी वजह से कई खिलाड़ी अभी तक आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं पहुँच पाए हैं।

श्रीलंका से खेल रही अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सुपर ओवर में लंका को मात दी थी। इस मैच में इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी की थी।

इसके साथ ही बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज डेविड मिलर को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर उन्होंने अपनी टीम को मैच टाई करवाने में मदद की और उसके बाद लसिथ मलिंगा के खिलाफ सुपर ओवर में शानदार बल्लेबाजी भी की।

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए झटका

आईपीएल 2019 के शुरू होने से पहले किंग्स इलेवन पंजाब को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के मैचों की वजह से डेविड मिलर शुरूआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। पंजाब के लिए यह बड़ा सिर दर्द हो सकता है।

कमजोर मध्यक्रम की वजह से ही किंग्स इलेवन पंजाब पिछले आईपीएल ममे शानदार शुरुआत करने के बाद भी प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। इस बार मिलर की फॉर्म उनके लीये वरदान साबित हो सकती है।

राजस्थान के खिलाफ शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का अंतिम मैच 24 मार्च को खेला जायेगा। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल का अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ 25 मार्च को खेलेगी।

इसके बावजूद मिलर इस मैच से पहले टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। हालाँकि, इसके बाद के मैचों के लिए वह जरुर उपलब्ध रहेंगे। डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका के लिए विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं और पंजाब इसका भी फायदा उठाना चाहेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: टूर्नामेंट के अपने पहले मैच से पहले किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बुरी खबर, टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी शुरुआती मैचों से बाहर appeared first on Sportzwiki.