Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019- शेन वार्न की विश्व कप से पहले बड़ी भविष्यवाणी, कहा ये खिलाड़ी बनेगा विश्वकप में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को लेकर सभी टीमें जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं तो कई खिलाड़ी विश्व कप को लेकर बहुत ही उत्सुक नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड में होने वाले इस विश्व कप में बेहद ही कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

शेन वार्न ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जो हो सकता है प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

लेकिन इसी बीच पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विश्व कप की दावेदार से लेकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर अपनी भविष्यवाणी दे रहे हैं।

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड स्पिन गेंदबाज शेन वार्न पिछले काफी समय से विश्व कप की दावेदार टीम के बारे में बताते रहे हैं लेकिन उन्होंने अब विश्व कप को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी का नाम बताया।

डेविड वार्नर को बताया वो हो सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

शेन वार्न ने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी के नाम का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया के ही बॉल टेंपरिंग के कारण बाहर रहने वाले डेविड वार्नर का नाम बताया है।

शेन वार्न ने कहा कि

मैं खुद पर इस तरह के एक साल का अनुभव कर सकता हूं। अगले चार साल मेरे करियर में सबसे अच्छे रहे। मैं इसका भूखा सा हो गया था। मेरा शरीर और दिमाग ताजा था। और ये आश्चर्यजनक होता है कि आप फिर से खेलने के लिए कितने उत्साहित हैं।”

एक साल बाद फिर से खेलने को लेकर दिखता है उत्साह

वार्न ने आगे कहा कि

छोटी चीजें जो आप कहते थे कि यहां हम फिर से जाते हैं और कोई बात नहीं। आप फिर से नेट्स पर जाने के लिए उत्साहित हो जाते हैं, क्योंकि आपने इसे अतीत में दिया है. इसलिए मुझे लगता है कि वे वापस आ गए हैं, क्योंकि वो बेहतर थे।”

“वे(वार्नर) यहां आकर अटैक को नष्ट करने वाले हैं और मैं डेविड वार्नर को विश्व कप का खिलाड़ी बनाऊंगा। वार्नर ने अपने शुरुआती करियर में लाइन को आगे बढ़ाया। वो तब एक ज्यादा शांत खिलाड़ी में बदल गया लेकिन उसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के द्वारा कहा गया था कि वो प्रवर्तक थे।”

शेन वार्न ने कहा कि

मुझे लगता है कि आप जो देखने जा रहे हैं वो बहुत ही शांत डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ हैं। वे बस कोशिश करने जा रहे हैं और अपने बल्ले से बात करने और लाइन से हटने को देंगे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्व कप 2019- शेन वार्न की विश्व कप से पहले बड़ी भविष्यवाणी, कहा ये खिलाड़ी बनेगा विश्वकप में मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट appeared first on Sportzwiki.