आईपीएल 2019 का तीसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने इस मैच में कीरोन पोलार्ड और बेन कटिंग दोनों को प्लेयिंग इलेवन में मौका दिया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।
दिल्ली की शानदार बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले ही पॉवरप्ले में दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। इसके बाद कॉलिन इन्ग्राम और शिखर धवन ने टीम को मुश्किल से निकाला।
इसके बाद मुंबई में ऋषभ पन्त नाम का तूफान आया और उन्होंने मुंबई के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पांचवें गेंद पर खाता खोलने वाले पन्त ने 27 गेंद में 78 रनों की पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में 213 का बड़ा स्कोर बनाया है।
जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दिल्ली की पारी के अंतिम गेंद पर चोटिल हो गये। ऋषभ पन्त को शॉट को रोकने के लिए वह गेंद डालने के बाद बायीं तरफ भागे थे।
इसी दौरान उनले बाएं कंधे में परेशानी हुई और वह मैदान पर ही लेट गये। सभी खिलाड़ी और टीम फिजियो उनके पास पहुंचे लेकिन बुमराह काफी दर्द में दिख रहे थे।
भारतीय टीम के लिए बुरी खबर

अभी तक जसप्रीत बुमराह की चोट पर कोई ऑफिसियल बयान नहीं आया है लेकिन उनकी चोट काफी बड़ी दिख रही है। आईपीएल के तुरंत बाद भारतीय टीम को विश्व कप खेलना है और बुमराह टीम के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं।
भारतीय टीम के खिलाड़ियों से लेकर फैन्स तक जसप्रीत बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही साफ़ हो पायेंग कि उनकी चोट कितनी गहरी है। उनका चोटिल होना मुंबई इंडियंस के लिए भी बुरी खबर है। इसके अलावा मुंबई के पास कोई भी बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाज नहीं है।
देखें वीडियो:
bumrah injury
video: star sports pic.twitter.com/kPYOU8gkN6
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) March 24, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के दौरान हुए चोटिल, विश्वकप खेलना मुश्किल? appeared first on Sportzwiki.