Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के कोच ने कहा, कोई भी कोच अपने टीम में धोनी- विराट जैसा खिलाड़ी चाहेगा

भारतीय कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की गिनती क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है। समय के साथ धोनी के प्रदर्शन में जरुर गिरावट आई है, लेकिन उनका अनुभव अभी भी टीम के काफी काम आता है। विराट और धोनी की टीमों के बीच आईपीएल 2019 का पहला मैच भी खेला गया।

विराट या धोनी को हर टीम चाहती है

किंग्स इलेवन पंजाब के पास क्रिस गेल, केएल राहुल और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद टीम के कोच माइक हेसन विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसी खिलाड़ियों को टीम में चाहते हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा

“कोई भी कोच चाहेगा कि दोनों में से कोई एक या दोनों उनकी टीम में हो। खेल की स्थिति के अनुकूल होने की उनकी क्षमता अद्भुत है। विराट अपने खेल में सबसे ऊपर है और वह खुद को आगे बढ़ते रहते हैं। धोनी पिछले साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्ले से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।”

केएल राहुल की तारीफ की

किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी की थी। हालाँकि, इसके बाद उनका प्रदर्शन लगातार नीचे गया है। उन्हें बीसीसीआई ने सस्पेंड भी कर दिया था। राहुल के बारे में माइक हेसन ने कहा

“यहां कोई भी खिलाड़ी नहीं है जो कठिन दौर से नहीं गुजरता है और मुझे लगता है कि जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि आप इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। मुझे लगता है कि केएल अद्भुत रहे हैं और ट्रेनिंग में बहुत अच्छे टच में देखा है। उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग की है।”

किंग्स इलेवन पंजाब के सीनियर खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब अभी तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। पिछले 11 सीजन में वह सिर्फ एक बार ही फाइनल में पहुँच पाई है। इस साल टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। माइक हेसन ने आगे कहा

“एक सीनियर खिलाड़ी की जिम्मेदारी केवल विकेट लेने या रन बनाने की नहीं होती, बल्कि टीम में युवा खिलाड़ियों की मदद करने की भी होती है। गेल निश्चित रूप से संबंध बनाने और युवाओं की मदद करने में बहुत अच्छे हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के कोच ने कहा, कोई भी कोच अपने टीम में धोनी- विराट जैसा खिलाड़ी चाहेगा appeared first on Sportzwiki.