Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 के मैच रात आठ बजे से शुरू होंगे

नयी दिल्ली
प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने गुरुवार को कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के सभी लीग मैच पहले की तरह रात आठ बजे से खेले जाएंगे। दोपहर बाद के मैच चार बजे से जबकि रात के मैच आठ बजे से होंगे। अटकलबाजियां थी कि बीसीसीआई पर रात के मैचों का समय बदलकर सात बजे करने का दबाव है लेकिन बोर्ड मैच को आठ बजे शुरू करने के फैसले पर ही अडिग रहा। सीओए की बैठक के बाद राय ने कहा कि मैच रात आठ बजे से शुरू होंगे। पिछले साल भी लीग मैच आठ बजे से शुरू हुए थे लेकिन फाइनल और प्लेआफ के अन्य मैच सात बजे से शुरू हुए थे।