Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया की मदद से भारतीय टीम का विश्वकप 2019 जीतना है तय, नहीं है यकीन तो देख लें ये आंकड़े

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की सबसे प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ही सरजमीं पर एक करारी हार मिली। इस सीरीज हार ने हाहाकार मचाया हुआ है और तो वहीं भारतीय टीम की दावेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया सीरीज हार में भी अच्छी बात

भले ही भारतीय क्रिकेट टीम की इस हार से हर कोई निराश है और अब भारतीय क्रिकेट प्रशंसक भी अब कहीं ना कहीं ये सोचने लगे हैं कि इस तरह से तो हमारी टीम विश्व चैंपियन कैसे बनेगी।

लेकिन इस हार से निराश होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। क्योंकि हम इस हार में भी आपके लिए ऐसी खुशी या जीत का अहसास लेकर आ रहे हैं जो आपको एक विश्वास दिलाएगा कि भारतीय टीम के विश्व कप जीत के लिए ये हार एक तरह से अच्छी कही जा सकती है।

इस हार में भी है विश्व कप जीत के मायने

अब आपको लगेगा कि कोई सीरीज हार आखिर कैसे अच्छी हो सकती है लेकिन हम आपको बताते हैं कि विश्व कप से पहले इस हार में भी विश्व कप जीत के मायने हैं।

क्योंकि भारत ने अब तक दो बार विश्व चैंपियन बनने का कारनामा किया है। भारत ने साल 1983 और 2011 विश्व कप में जीत हासिल की थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत ने इन दोनों ही विश्व कप से पहले खेली सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

साल 1983 के विश्व कप से पहले सीरीज में मिली थी हार

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार साल 1983 में महान कप्तान कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप खिताब को जीता। इस विश्व कप जीत ने भारत की क्रिकेट को बदलने का काम किया लेकिन आपको बता दें कि भारत को विश्व कप जीत से पहले वाली सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

1983 विश्व कप

भारतीय टीम विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी। इस दौरे पर भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जिसमें भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस सीरीज हार के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत विश्व कप जीत सकता है।

धोनी की 2011 विश्व कप चैंपियन टीम को भी मिली थी उससे पहले सीरीज हार

भारतीय क्रिकेट टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में कपिल देव के इतिहास को दोहराते हुए भारत में खेले गए खिबात को अपने नाम किया था। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बड़ा मुहैया कराया था।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो धोनी की टीम विश्व चैंपियन बनी उसे विश्व कप से ठीक पहले की वनडे सीरीज में हार मिली थी। तो आपको बता दें कि विश्व कप से ठीक पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था जहां खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को साउथ अफ्रीका ने 2-3 से मात दी थी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ऑस्ट्रेलिया की मदद से भारतीय टीम का विश्वकप 2019 जीतना है तय, नहीं है यकीन तो देख लें ये आंकड़े appeared first on Sportzwiki.