साल 2011 के विश्व कप में भारत की टीम सिर्फ एक मैच हारी थी और वह मैच साउथ अफ्रीका की टीम से हारी थी. इस मैच में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी रॉबिन पीटरसन ने शानदार खेल दिखाया था. उन्होंने इस मैच में जहां गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किये थे. वहीं अंत में आकर 7 गेंदों पर 18 रन की मैच जीताऊ पारी खेली थी.
इसी बीच रॉबिन पीटरसन ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि भारतीय टीम कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के दम पर विश्व कप 2019 जीत सकती हैं.
भारत की विश्व कप जीत में निर्णायक साबित हो सकते

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन पीटरसन ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत करते हुए अपने एक बयान में कहा, “भारत के गेंदबाजी आक्रमण में दो मिस्ट्री स्पिनर है. यह भारत के लिए काफी सौभाग्य की बात है. इन दोनों स्पिनरों के खिलाफ विपक्षी बल्लेबजों का रन बनाना आसान नहीं हैं, क्योंकि दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को इन दोनों कि गेंदबाजी समझने में दिक्कत होती हैं.
इन दोनों स्पिनरों की ताकत है, कि यह सिर्फ मध्यक्रम में रन नहीं रोकते हैं, बल्कि अपनी टीम के लिए विकेट भी निकालते हैं. मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है, विश्व कप में इंग्लैंड की पिचें सपाट होने वाली हैं, लेकिन दोनों ही स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए. यही दोनों स्पिनर भारत की जीत में निर्णायक साबित हो सकते हैं.
मुझे लगता हैं, कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ, भारत के पास कोई मिस्ट्री स्पिनर नहीं था. यही भारतीय टीम की हार का एक कारण भी था, लेकिन इस बार भारत के पास सो मिस्ट्री स्पिनर हैं, इसलिए भारत को हराना वास्तव में काफी मुश्किल रहने वाला है.”
कुलदीप-चहल के पास धोनी का होना प्लस पॉइंट

रॉबिन पीटरसन ने आगे अपने बयान में कहा, “कुलदीप-चहल का प्लस पॉइंट यह है, कि उनके पास धोनी भी है, जो उन्हें गेंदबाजी में विकेट के पीछे से मदद करते है. कप्तान विराट कोहली भी धोनी के अनुभव की मदद ले सकते हैं और चहल-कुलदीप को अच्छे से मैनेज कर सकते हैं.”
रॉबिन पीटरसन ने आगे अपने बयान में कहा, “भारत को भारत में हराना काफी मुश्किल होता है, लेकिन हमने ऐसा साल 2011 के विश्व कप में कर दिखाया था. निश्चित रूप से भारत के खिलाफ उस जीत में मेरे द्वारा जो भूमिका निभाई गई थी. उससे में बहुत खुश हूँ और वह मेरे लिए हमेशा एक यादगार जीत रही है.”
यहाँ देखें रॉबिन पीटरसन का ट्वीट

These two spinners could hold the key for India at next years World Cup in England #xfactor
— Robin John Peterson (@robbie13flair) February 13, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रॉबिन पीटरसन ने कहा, इन दो खिलाड़ियों की वजह से भारत जीतेगा विश्व कप 2019 appeared first on Sportzwiki.