Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: पहले ही मैच में डेविड वॉर्नर ने तोड़ा गौतम गंभीर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बने एकलौते बल्लेबाज

आईपीएल 2019 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने सामने है। केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में हैदराबाद के कप्तानी भुवनेश्वर कुमार के हाथ में थी। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया। पिछले सीजन में बैन झेलने के बाद डेविड वॉर्नर इस मैच से वापसी कर रहे हैं।

वॉर्नर की शानदार बल्लेबाजी

मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान डेविड वॉर्नर को बॉल टेम्परिंग की वजह से एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालाँकि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेलने की अनुमति थी लेकिन बीसीसीआई ने आईपीएल में खेलने से रोक लगा दी थी।

अब वॉर्नर आईपीएल में वापसी कर रहे हैं और पहले ही मैच में शानदार अर्धशतक बनाया। उन्होंने 53 गेंद में 85 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार बने। उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

बड़ा रिकॉर्ड बनाया

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन अर्धशतक बनाने बल्लेबाज बन गये हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम दर्ज था।

आईपीएल में पहले दिल्ली कैपिटल्स और अब हैदराबाद के लिए खेलने वाले डेविड वॉर्नर ने 115 मैच में 37 अर्धशतक बनाये हैं। वह आईपीएल इतिहास में चार हजार से ज्यादा रन बनाने वाले एक मात्र विदेशी बल्लेबाज हैं।

कई बल्लेबाज उनके पीछे

सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों में डेविड वॉर्नर के बाद गौतम गंभीर का नाम दर्ज है लें वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस लिस्ट में नंबर तीन पर सुरेश रैना का नाम है। रैना का नाम 35 अर्धशतक हैं।

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से अभी तक 34-34 अर्धशतक निकले हैं। इसी वजह से इनकी जंग रोचक होने वाली है।

सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज:

खिलाड़ी मैच अर्धशतक टीम
डेविड वॉर्नर 115 37 दिल्ली, हैदराबाद
गौतम गंभीर 154 36 दिल्ली, कोलकाता
सुरेश रैना 177 35 चेन्नई, गुजरात
विराट कोहली 164 34 बैंगलोर
रोहित शर्मा 173 34 डेक्कन, मुंबई

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: पहले ही मैच में डेविड वॉर्नर ने तोड़ा गौतम गंभीर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बने एकलौते बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.