Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण आईपीएल 2019 से बाहर

चेन्नई
आईपीएल की गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स को सत्र से पहले करारा झटका लगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पायेंगे। दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने आईसीसी वेबसाइट पर कहा कि एनगिडी को श्रीलंका के खिलाफ अंतिम वनडे के दौरान गेंदबाजी करते हुए परेशानी हुई और उन्होंने तुरंत गेंदबाजी रोक दी।  मूसाजी ने कहा कि स्कैन में मांसपेशियों में ंिखचाव के ग्रेड दो का खुलासा हुआ है जिसके लिये उन्हें चार हफ्ते के आराम की जरूरत होगी। इसके बाद विश्व कप तक रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम चलेगा।