Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 के लिए महेंद्र सिंह धोनी या ऋषभ पंत? राहुल द्रविड़ ने सुझाया ये नाम

वर्ल्ड कप से पूर्व भारतीय टीम में ऋषभ पंत के चयन के बारे में दिग्गज भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए एमएस धोनी और ऋषभ पंत के बीच मुख्य  विकेटकीपर को चुनने को कहा गया, तो उन्होंने जो जवाब दिया वो किसी को भी हैरान करने वाला नहीं था.

 

 

भारतीय युवा  विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविवार को आईपीएल सीजन -12 में  दिल्ली कैपिटल्स और  मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार 17 गेंदों में अर्द्धशतक के बाद 2019 विश्व कप के लिए भारत की टीम में चयन के लिए खुद की उम्मीदों को बनाये रखा.

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज ने सफेद गेंद की क्रिकेट में अपनी प्रदर्शन से खुद को साबित किया है, बावजूद इसके कि विश्व कप के लिए उन्हें अभी भी सुनिश्चित नहीं किया गया है.

ऋषभ पंत के साथ एमएस धोनी के साथ सीधे मुकाबले में टीम में जगह बनाने के लिए राहुल द्रविड़ ने इस विषय में अपनी राय दी, लेकिन स्पष्ट जवाब देने से इंकार कर दिया.

 भारतीय पूर्व कप्तान और अंडर -19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा 

राहुल द्रविड़ ने कहा,

 

“भारत अंडर -19 टीम के कोच होने के कारण, मुझे इस बिषय पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए कि किसे टीम में  शामिल किया जाना चाहिए. हर कोई मेरे लिए समान है, मैं बस इतना ही कहूंगा कि महेंद्र सिंह धोनी के पास अविश्वसनीय अनुभव है और वह पिछले कुछ महीनों में बहुत अच्छा खेल रहे हैं। ऋषभ निश्चित रूप से एक रोमांचक और प्रतिभा वाले युवा खिलाड़ी हैं”

 

द्रविड़ ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया.

“हालांकि वर्ल्ड  कप के लिए भारतीय 15 सदस्यीय टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों का चयन करने वाली बीसीसीआई चयन समिति की बात हुई है, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि न तो पंत और न ही दिनेश कार्तिक रिजर्व विकेट कीपर की भूमिका के लिए टीम में शामिल होंगे.”

पंत और नंबर 4 के बारे में राहुल द्रविड़ ने बताया

 

भारतीय टीम में नंबर 4 के स्थान पर भी जगह  के लिए, द्रविड़ ने कहा कि मै खुद 10 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में उसी स्थान के लिए कोचिंग दे रहा हूँ, इसलिए एक खिलाड़ी को चुनना अनुचित होगा.

आगे द्रविड़ ने कहा,

जैसा मैंने कहा, मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर सकता. मैं 10 लड़कों को कोचिंग दे रहा हूं और वे सभी उस दस्ते में एक जगह के लिए लड़ रहे हैं. मैं सार्वजनिक रूप से एक विशेष खिलाड़ी को नहीं चुन सकता.”

 

ऋषभ पंत के चयन के बारे में उन्होंने ने बताया कि,

“आईपीएल के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा,ऋषभ पंत का वर्ल्ड कप का सफ़र, भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए आईपीएल में पंत किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं ये देखना होगा.”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्वकप 2019 के लिए महेंद्र सिंह धोनी या ऋषभ पंत? राहुल द्रविड़ ने सुझाया ये नाम appeared first on Sportzwiki.