इंटरनेट डेस्क।इन दिनों विश्व की सबसे बड़ी टी-20 लीग का आयोजन भारत में आईपीएल के रूप में हो रहा है। आईपीएल 23 मार्च से शुरू हो गया है और इस लीग में विश्व के बड़े बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन इसमें से कुछ ऐसे खिलाड़ी होते है जो गेंद और बल्ले के दम से किसी भी मैच का रूख मोड़ सकते हैं। आज हम आपको इस आईपीएल के तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मैच की अंतिम गेंद तक मैच को अपने पक्ष में कर सकते हैं।
शेन वॉटसन इस लीग में कई टीमों के साथ जुड़ चुके है और वॉटसन अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर किसी भी मैच को अपने पाले में डाल सकते हैं। इस सीजन में वॉटसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग करने के साथ गेंदबाजी भी करते हैं। हर सीजन में वॉटसन का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिलता है।
कैरेबियाई टीम के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन पहले तो गेंदबाज के रूप में टीम में जगह बनाई थी। लेकिन अब वह आईपीएल में बल्लेबाज के रूप में कई बार टीम के लिए ओपनिंग कर चुके हैं। नरेन बहुत तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और इसी लिए वह सीजन में गेंद और बल्ले से मैच को अपने पाले में डालने की क्षमता रखते हैं।
जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल में एक अच्छे गेंदबाज से ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना ली है। सभी टीमों के लिए बटलर गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी में परेशानी खड़े करते हैं। बटलर ने कई बार अपनी टीम को अपने दम पर जीत दिलाई और बटलर गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं।
Herald