भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी की पिछले साल कड़ी आलोचना की गई। महेन्द्र सिंह धोनी के बल्ले ने पिछले साल उनका ऐसा साथ छोड़ा कि वो रनों के लिए तरसते दिखे। ऐसे में हर कोई उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास की सलाह देने लगा था।
महेन्द्र सिंह धोनी ने इस साल किया है अब तक शानदार प्रदर्शन
लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2018 बितने के बाद 2019 में जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे।

महेन्द्र सिंह धोनी ने इसके बाद भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और मौजूदा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी हैदराबाद वनडे में शानदार पारी खेल चुके हैं।
महेन्द्र सिंह धोनी खेल सकते हैं विश्व कप के बाद भी- सौरव गांगुली
इस तरह से महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उनमें अभी तो काफी क्रिकेट बची हुई है। ऐसे में उनका विश्व कप खेलना तो तय है साथ ही उससे आगे भी अपने करियर को खींच सकते हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी को अब तो पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी मानते हैं कि वो विश्व कप के बाद भी खेल सकते हैं। गांगुली ने कहा कि
“विश्व कप के बाद भी महेन्द्र सिंह धोनी खेलना जारी रख सकते हैं। अगर भारत विश्व कप जीतता है और धोनी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें संन्यास क्यों लेना चाहिए।अगर प्रतिभा है तो उम्र कोई बाधा नहीं होती है।”
रोहित-धवन को ही करनी चाहिए पारी की शुरुआत
तो साथ ही सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल को लेकर भी अपनी बात रखी। दादा ने इन दोनों ही बल्लेबाजों को लेकर कहा कि

“ओपनिंग कॉम्बिनेशनल को इधर-उधर नहीं करना चाहिए। रोहित शर्मा और शिखर धवन भारत को तेज शुरुआत देने के लिए एक आदर्श जोड़ी है। लेकिन केएल राहुल भी वहां हैं। शिखर और रोहित को ओपन करना चाहिए। दोनों के अलावा राहुल एक और बल्लेबाज हैं जो ओपनिंग कर सकते हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post सौरव गांगुली ने बताया विश्वकप 2019 के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेंगे या नहीं appeared first on Sportzwiki.