Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: हरभजन सिंह ने खुद बताया वजह इस कारण आउट ऑफ़ फॉर्म होने के बाद भी धोनी ने दी पहले मैच में जगह

आईपीएल 2019 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने आसानी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने विराट कोहली की टीम को सिर्फ 70 रनों पर ऑल आउट कर दिया। चेन्नई के लिए हरभजन सिंह, इमरान ताहिर समेत सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। वहीं बल्लेबाजी में भी खिलाड़ियों ने अनुभव का फायदा उठाते हुए मुश्किल पिच पर टीम को जीत दिलाई।

हरभजन सिंह की शानदार गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दिग्गज ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहले विराट कोहली और फिर मोईन अली और एबी डीविलियर्स को पवेलियन भेजकर आरसीबी टीम की कमर तोड़ दी।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे भज्जी ने चार ओवर की गेंदबाजी में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला। भज्जी का पिछले कुछ दिनों में खास नहीं रहा था।

कैसी मिली टीम में जगह?

ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पंजाब के लिए खेले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। चेन्नई की टीम में पहले मैच के लिए मौका मिलने के बारे में उन्होंने कहा

“आरसीबी के पास काफी बाएं हाथ के खिलाड़ी थे और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कल मुझे कहा था कि मैं खेलूंगा और पावरप्ले में गेंदबाजी करूंगा। आप इससे बेहतर शुरुआत के लिए नहीं कह सकते। एक विकेट लेकर अच्छा लगा और इसके बाद आसान हो गया।”

इस विकेट को बताया खास

हरभजन सिंह ने विराट कोहली, मोईन अली और एबी डिविलियर्स को पवेलियन भेजा। उनके लिए विराट और एबी का विकेट सबसे खास था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा

“विराट और एबी के विकेट हासिल करना अच्छा रहा। एक ऑफ स्पिनर को कितनी बार इसके विकेट मिलते हैं! यह एक अच्छी चुनौती है और इसपर खड़ा उतरना अच्छा लगा।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: हरभजन सिंह ने खुद बताया वजह इस कारण आउट ऑफ़ फॉर्म होने के बाद भी धोनी ने दी पहले मैच में जगह appeared first on Sportzwiki.