आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 मार्च से होने जा रही है. पहला मुकाबला पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रोयल चैलेंजर्स बंगलौर टीम के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. इस मैच में कप्तान विराट कोहली टीम को संतुलित बनाते हुए इन 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकते हैं.

कॉलिन डी ग्रैंडहोम

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो डेथ ओवर में आकार ताबड़तोड़ तरीके से रन बना सकते हैं. अगर शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं तो ग्रैंडहोम ऐसी क्षमता रखते हैं, जो कम ही गेंदों पर ज्यादा रन बटोर लेंगे. साथ ही वह गेंदबाजी में भी अच्छा योगदान दे सकते हैं.
शिमरोन हेटमायर

पिछले साल भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. 22 वर्षीय शिमरोन ने भारत के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था. शिमरोन, आरसीबी के लिए मध्यक्रम में एक मजबूत बल्लेबाज साबित हो सकते है.
अगर विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जल्दी विकेट खोते हैं, तो हेटमायर टीम को एक बड़े स्कोर की ओर लेकर जाने की क्षमता रखते हैं. आरसीबी उन्हें 4.2 करोड़ की भारीभरकम रकम खर्चते हुए अपनी टीम में शामिल किया था.
टिम साउथी

आरसीबी टीम में बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है पर पिछले कुछ सीजन में देखें तो टीम की गेंदबाजी कुछ कमजोर नजर आई है. जबकि इस बार न्यूजीलैंड के दिग्गज टिम साउथी, टीम के खतरनाक गेंदबाज साबित हो सकते हैं. साउथी में जल्दी विकेट निकालने की क्षमता है, ऐसे में वह सीएसके की बल्लेबाजी लाइनअप को तबाह कर सकते हैं.
एबी डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स दुनिया के सबसे लोकप्रीय क्रिकेटर में से एक हैं. भारतीय क्रिकेट फैन्स का लगाव भी डीविलियर्स के साथ काफी है.
डीविलियर्स ने पिछले साल आईपीएल सीजन के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. जिसके बाद से वह सिर्फ लीग में खेल रहे हैं. वह पिछले कई सीजन से आरसीबी के लिए खेलते आ रहे हैं. इस बार भी फैन्स उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी देखना चाहेंगे.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019-इन चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेल सकती है चेन्नई के खिलाफ पहला मैच appeared first on Sportzwiki.