आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम लगभग पक्की हो चुकी है। इस टूर्नामेंट से पहले अब भारतीय टीम को एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलना है। इसी वजह से आईपीएल में खिलाड़ियों को अपने फॉर्म को जारी रखना पड़ेगा। भारत के चयनकर्ता अभी भी दो- तीन स्थानों के लिए खिलाड़ी नहीं ढूँढ पाए हैं।
उमेश यादव ने ठोका दावा

अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे मैच वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह विश्व कप में भारत के चौथे तेज गेंदबाज बन सकते हैं।
आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“अगर आप आईपीएल को चयनकर्ताओं को समझाने के लिए एक मंच के रूप में देखते हैं कि मैं विश्व कप के लिए चुना जाने वाला खिलाड़ी हूं, मैं आदमी हूं। चौथे गेंदबाज जिसे टीम देख रही है, मुझे लगता है कि मैं उस भूमिका में फिट हूं। मुझे नहीं लगता कि अनुभवी गेंदबाजों की जगह लेने के लिए किसी भी युवा खिलाड़ी ने पर्याप्त किया है।”
नहीं मिला मौका

इसके साथ ही उमेश यादव ने उन्हें मौका नहीं मिलने की भी बाद की। वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में हुई वनडे सीरीज के शुरूआती मैचों में महंगा साबित होने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।
उमेश ने आगे कहा
“सच कहूं तो, अगर आप इसे देखते हैं, तो मैंने बहुत से वनडे मैच नहीं खेले हैं। आप यहाँ और वहाँ मैच के आधार पर किसी के प्रदर्शन की गणना नहीं कर सकते। अगर मुझे लंबे रन और बैक-टू-बैक मैच दिए जाते हैं, तो मैं खुद को साबित कर सकता हूं।”
आईपीएल में बेहतरीन मौका

उमेश यादव आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा हैं। वह आईपीएल को विश्व कप की तैयारी के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म मानते हैं।
उन्होंने आगे कहा
“मेरा लक्ष्य आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना है और विश्व कप के लिए भी अभ्यास करना है। यह विश्व कप की तैयारी करने के लिए आदर्श मंच है। यह सबसे अच्छी मैच-स्थिति होगी।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post उमेश यादव ने विश्व कप 2019 के लिए सुझाया चौथे तेज गेंदबाज का नाम, साथ ही चयनकर्ताओं पर निकाला गुस्सा appeared first on Sportzwiki.