आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. इस बार आईपीएल में एक बार फिर भारत और विदेशी बल्लेबाजों का जमावड़ा लगेगा. हर साल कोई ना कोई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करता है, बल्लेबाज हो या गेंदबाज. विदेशी खिलाड़ियों की अगर बात करें तो क्रिस गेल इस लीग में हर साल बड़ी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं.
हम आपको ऐसे ही पांच विदेशी बल्लेबाज के बारे में बताते हैं. जो इस साल अपने बल्ले से कमाल कर सकते हैं. उनका फॉर्म भी हाल के दिनों में शानदार रहा है.
क्रिस गेल

वेस्टइंडीज का ये सलामी बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है. इंग्लैंड के खिलाफ हुई अभी वनडे और टी-20 सीरीज में इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर बोला. आईपीएल के पिछले सीजन में इस खिलाड़ी को बंगलौर ने रिलीज किया. फिर नीलामी के दौरान ये खिलाड़ी अनसोल्ड हो गया. लेकिन पंजाब ने इस खिलाड़ी को अपने टीम में लिया. फिर उन्होंने पिछले सीजन कमाल की बल्लेबाजी की.
जॉस बटलर

इंग्लैंड टीम का ये बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है. वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी हाल ही में हुई सीरीज में इस खिलाड़ी ने लाजवाब प्रदर्शन किया. पिछले आईपीएल में बटलर ने लगातार 5 अर्धशतक जमा दिए थे. इस बार भी इस खिलाड़ी से राजस्थान को बहुत उम्मीदें होंगी. इंग्लैंड का ये स्टार बल्लेबाज विश्व कप की वजह से 2 हफ्ते ही आईपीएल का हिस्सा होगा.
फाफ डु प्लेसिस

साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ इस समय शानदार फॉर्म में हैं. वाइट बॉल क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने पिछेल कुछ दिनों से बहुत रन बनाए हैं. चेन्नई के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी से टीम को काफी उम्मीदें होंगी. पिछले साल फाफ की हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन पारी की वजह से चेन्नई फाइनल में पहुंची थी. इस बार चेन्नई को इस खिलाड़ी से वही उम्मीद होगी.
क्विंटन डी कॉक

साउथ अफ्रीका के एक और शानदार बल्लेबाज डी कॉक अपनी नई फ्रेंनचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए खेलने को तैयार हैं. श्रीलंका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहा है. अब इसी फॉर्म को वो मुंबई के लिए भी जारी रखना चाहेंगे. पिछली साल आईपीएल में ये खिलाड़ी बंगलोर के लिए कोहली के कप्तानी में खेला था.
शिमरोन हेटमायर

22 वर्षीय हेटमायर इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ियों में से एक हैं. अपनी शानदार बल्लेबाजी से इस खिलाड़ी ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है. कुछ दिन पहले भारत के साथ हुई सीरीज में भी इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर आग उगला.
अभी हाल ही में हुए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया. ये खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रहा है. आईपीएल में ये खिलाड़ी विराट की कप्तानी में बंगलौर के लिए खेल रहा है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: बल्ले से कोहराम मचाने को तैयार, ये पांच विदेशी बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.