Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: अश्विन-बटलर मांकडिंग विवाद पर बीसीसीआई ने रखा अपना पक्ष, अश्विन को चेतावनी देते हुए कही ये बात

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के पहले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 14 रनों से हार मिली। इस मैच में पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकडिंग तरीके से आउट कर दिया। उन्होंने बटलर को क्रिकेट की नियमों के मुताबिक बटलर आउट थे लेकिन अश्विन ने खेल भावना का परिचय नहीं दिया और इसी वजह से उनकी आलोचना हो रही है।

बीसीसीआई की तरफ से आया बयान

इस मुद्दे पर बीसीसीआई के अधिकारी की तरफ से बयान आ गया है। आईपीएल भारत की घरेलू लीग है और वह बीसीसीआई के अधीन ही आती है। बोर्ड के अधिकारी ने आईएनएस से कहा

“इस मुद्दे से निपटने के साथ मैच अधिकारी अपने कर्तव्य में विफल रहे हैं। यदि बटलर को स्थिति के अनुसार कानूनों को लागू किया गया था, तो बटलर को नहीं ठहराया जाना चाहिए था। अश्विन को यह भी समझना चाहिए कि कानून और खेल की भावना दोनों को ध्यान में रखना होगा। अगर बल्लेबाज फायदा उठा रहा है, तो उससे सही तरीके से निपटें। प्रतिस्पर्धा बहुत अच्छी तरह से है, लेकिन डेकोरम को बनाए रखा जाना चाहिए था।”

लोकप्रियता कम होगी

जोस बटलर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्हें आउट करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मैच में वापस आ गयी। यही नहीं टीम ने मैच भी जीता लेकिन इसके बावजूद उनकी आलोचना हो रही है। इस बारे में अधिकारी ने कहा

“आउट करना का यह तरीका बैक-स्टैबिंग के समान है। इसलिए इसकी हमेशा आलोचना होगी। इसका परिणाम आपको मिलता है, लेकिन आप निश्चित रूप से इस तरह आप लोकप्रियता हासिल नहीं कर सकते।”

जोस बटलर से भी हुई गलती

राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर आउट होने के बाद गुस्से में मैदान से बाहर गये। वहीं मैच के बाद उन्होंने रविचंद्रन अश्विन से हाथ भी नहीं मिलाया। बीसीसीआई के अधिकारी इसे भी गलती मानते हैं। उन्होंने कहा

“खेल के बाद भी बटलर ने अश्विन से हाथ नहीं मिलाया। जहाँ तक खेल भावना की बात है यह दोनों ही घटनाएँ गलत हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: अश्विन-बटलर मांकडिंग विवाद पर बीसीसीआई ने रखा अपना पक्ष, अश्विन को चेतावनी देते हुए कही ये बात appeared first on Sportzwiki.